{"_id":"5a3fe4744f1c1b8d698c3906","slug":"61514136692-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के घाटों पर पहुंचे अफसर, भागे खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के घाटों पर पहुंचे अफसर, भागे खनन माफिया
deoria
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर बालू घाट का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नदी के घाटों पर अफसरों की आने की भनक लगते ही खनन माफिया भाग खड़े हुए। पकड़ी बाबू घाट पर एक बालू लदी बैलगाड़ी मिली। वहीं अफसरों को नदी से बालू निकालने के स्रोत और नावें मिलीं हैं। अचानक अफसरों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। जिले में सिर्फ एक स्थान पर बालू खनन का ठेका है। लेकिन कई घाटों पर स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से बालू खनन का हो रहा है। रविवार को डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने मय फोर्स के साथ तरकुलवा के पकड़ी बाबू, मुजहना और सदर कोतवाली के आमघाट व बरियारपुर बालू घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अफसरों ने माना कि इन घाटों पर बालू का खनन होता है और वहां पर नावें भी मिली। पकड़ी बाबू घाट पर एक बैलगाड़ी खनन करते हुए पकड़ा गया। खनन को लेकर अफसरों की बढ़ी सतर्कता से सफेद बालू से काली कमाई करने वालों की हलचल बढ़ गई है। सूत्रों की माने तो अफसरों के जाने से पहले इसकी खबर खनन माफियाओं को मिल चुकी थी और वे नदी किनारे नाव को बांधकर फरार हो गए थे। एसपी ने थानेदारों को बालू खनन करने वालों पर सख्ती बरतने निर्देश दिया। इस दौरान सदर एसडीएम राकेश सिंह, सीओ सिटी सीताराम, खनन अधिकारी उमाकांत, सदर कोतवाल और तरकुलवा एसओ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि घाटों को देखने से लग रहा था कि बालू खनन होता है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। अभियान चलाकर बालू खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
इन स्थानों पर होता है खनन
देवरिया। रुद्रपुर, एकौना, भटनी थाना क्षेत्र अलावा लार थाना क्षेत्र के पिंडी, भागलपुर, नदौली, मेहरौना में बालू खनन भोर में पुलिस की मिलीभगत से होता है। खनन पर रोक लगाने के लिए जो शिकायत करता है। उस पर खनन माफिया दबाव डालना शुरू कर देते हैं। ऐसे में लोग शिकायत करने से बचते हैं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर होता है खनन
देवरिया। रुद्रपुर, एकौना, भटनी थाना क्षेत्र अलावा लार थाना क्षेत्र के पिंडी, भागलपुर, नदौली, मेहरौना में बालू खनन भोर में पुलिस की मिलीभगत से होता है। खनन पर रोक लगाने के लिए जो शिकायत करता है। उस पर खनन माफिया दबाव डालना शुरू कर देते हैं। ऐसे में लोग शिकायत करने से बचते हैं।
विज्ञापन