{"_id":"6ad68aff26bf916c1a001036","slug":"elderly-man-drowns-in-canal-family-left-in-state-of-distress-and-outcry-deoria-news-c-208-1-deo1019-194803-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में सोमवार की सुबह 80 वर्षीय बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर देर शाम को परिजनों को सौंप दिया।
खुखुंदू क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी धर्मदेव राजभर सोमवार की सुबह गांव के नहर के तरफ शौच करने गए थे। बताया जा रहा है कि जब वह नहर के पास पहुंचे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह लड़खड़ाते हुए पानी की गहराई में चले गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। हालांकि धर्मदेव को पानी से बाहर निकालने पर उनकी सांसें नहीं चल रही थी। फिर भी लोगों के कहने पर परिजन नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मदेव के दो बेटे जनार्दन और भोला है। मौके पर भोला ही मौजूद थे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। नहर में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया शौच के दौरान बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह नहर के अंदर पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हुई है। उधर, घटना के बाद बेटे और बहुओं का रो-रोकर बुरा हाल है।