{"_id":"6ad68b28af18e94a2309a141","slug":"youth-caught-selling-cannabis-in-a-shop-deoria-news-c-208-1-deo1049-194793-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान में गांजा बेच रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान में गांजा बेच रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुंडेरा पोस्ट धनौती खुर्द में आटा चक्की की दुकान से गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 410 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दरोगा रिद्दवन सिंह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त निकले थे। दोपहर में कसया रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास मुखबिर से सूचना मिली कि धनौती खुर्द में एक युवक अपनी आटा चक्की पर गांजा बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमरुद्दीन (31) निवासी धनौती खुर्द, थाना कोतवाली बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गांजा खरीदने और बेचने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।