फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भरी दुपहर ी बुलाया, शाम को दिया राशन

भरी दुपहर ी बुलाया, शाम को दिया राशन

Fri, 25 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
भरी दुपहर ी बुलाया, शाम को दिया राशन
सिद्धार्थनगर। बाढ़ की आपदा से जूझते पीड़ितों के प्रति जिम्मेदारों की कितनी संवेदना है, इसकी हकीकत गुरुवार को जोगिया पीएचसी परिसर में दिखी। यहां राहत सामग्री देने के लिए प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को दोपहर में ही बुला लिया, जबकि वितरण शाम 5 बजे से शुरू कराया। भरी दोपहरी में तीखी धूप के बीच बैठीं महिलाएं मंत्री के आने की बाट जोहती रही। इसमें तमाम महिलाएं तीज का निराहार व्रत भी थीं। व्रत का हवाला देते हुए जल्दी से राशन देने की गुहार लगाने के बावजूद जिम्मेदार बेखबर रहे। शाम सात बजे तक 375 लाभार्थियों को सामग्री वितरण के बाद घर भेजा गया। जोगिया ब्लाक के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम था। उन्हें अपराह्न 2 बजे मुख्यालय पहुंचना था, जहां कुछ देर विश्राम के बाद तीन बजे जोगिया में वितरण का कार्यक्रम था। राहत सामग्री पाने के लिए जोगिया, लखनापार, बड़हरा के बाढ़ पीड़ितों को दोपहर में ही पीएचसी परिसर में बुला लिया गया। फिर वितरण के लिए मंत्री जी के आगमन की प्रतीक्षा शुरू हो गई। काफी देर बाद भी मंत्री के न पहुंचने पर दूरदराज से आई महिलाएं जल्दी सामग्री देने की गुहार लगाने लगीं। रेखा, राजमति, रामरति, केवला, पार्वती, पुष्पा, इंद्रावती, शीला, अकाली का कहना था कि सुबह से ही निराहार व्रत के बावजूद उन्हें दिन भर धूप में बैठना पड़ा। अगर शाम को ही वितरण करना था तो घंटों पहले क्यों बुलाया गया।
विज्ञापन

राहत के नाम पर जिम्मेदार उनकी भावनाओं से खेल रहे हैं। बहरहाल, शाम 5 बजे पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ी पीड़ितों में सामग्री बांटी। उन्होंने पीड़ितों को सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर कोई भी गड़बड़ी हो तो बताएं, संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तीनों गांवों के 375 पीड़ितों को सामग्री दी गई। टिकरिया, टेड़िया बाजार के लोगों ने सामग्री न पहुंचने की शिकायत की। इस मौके पर विधायक श्यामधनी राही, डॉ.सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, दयाराम लोधी, महेंद्र लोधी, बबलू श्रीवास्तव, राजू सिंह सहित लेखपाल रामकरन गुप्ता, आनंद शुक्ला, विमल किशोर, रामसिंह, शिवशंकर, अखंड प्रताप, सुनील भारद्वाज, उस्मान रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेग्यूलेटर बनवाने का दिया आश्वासन
जोगिया में राहत सामग्री वितरण के बाद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मोटरबोट से बाढ़ग्रस्त लखनापार पहुंचे। यहां बाढ़ पीड़ितों से मिले। ज्यादातर ग्रामीण राहत सामग्री के लिए जोगिया गए हुए थे। मौजूद लोगों ने बाढ़ के समाधान के लिए रेग्यूलेटर बनवाने की मांग की। इस पर उन्होंने डीएम कुणाल सिल्कू को निर्देशित किया। बंधे पर शरण लिए लोगों को भोजन-पानी, राशन, दवा सहित अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी सत्येंद्र कुमार, एसडीएम डॉ.महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed