फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जानलेवा सेल्फी, गहरे पानी में बहे तीन लोग

सेल्फी के शौक ने दिया दर्द, बाढ़ में तीन बहे

Tue, 22 Aug 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 22 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा सेल्फी, गहरे पानी में बहे तीन लोग
नदी में डूबकर युवक की मौत के बाद रोते घरवाले। - फोटो : Amar Ujala
मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में तीन युवक नदी में बह गए। तीनों उफनाई राप्ती नदी में जुगाड़ की नाव (थर्माकोल) से काफी अंदर चले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से युवकों की खोजबीन शुरू की। एक युवक की लाश निकाल ली गई है पर दो युवक अब भी लापता हैं। तलाश में गोताखोर लगे हैं। पानी करीब बीस फीट गहरा और नदी में बहाव होने की वजह से तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन तकियाघाट पहुंचे और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


राजघाट थाना क्षेत्र के बशंतपुर निवासी अजय कुमार इलाहाबाद बैंक में हैं। उनका बेटा अभिषेक सिंह (19) सेंट एंड्रयूज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक के साथ पास के ही रहने वाले मोहन वर्मा का बेटा मनीष वर्मा (15) और अब्दुल गनी का बेटा इरशाद (18) मंगलवार को तकिया घाट गए। सुबह ग्यारह बजे के करीब तीनों थर्माकोल की नाव लेकर बीस फीट गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शी रजी अहमद और शमशुल ने बताया कि इसी बीच अभिषेक ने मोबाइल निकाला और सेल्फी लेने लगा। इसी चक्कर में अभिषेक का पैर फिसल गया। इससे जुगाड़ की नाव का बैलेंस बिगड़ा और वह पलट गई। इससे तीनों युवक नदी में डूबने लगे। मदद की अपील करने लगे। बचाओ, बचाओ की आवाज भी आई।
विज्ञापन


यह देख इरशाद का भाई नौशाद पानी में कूद पड़ा। उसे तैरना नहीं आता था लेकिन भाई को डूबता देख वह खुद को रोक नहीं सका। हालांकि नौशाद किनारे था, इसलिए आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। बाढ़ के साथ तीन युवकों के बहने की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाए और तलाशी अभियान शुरू कराया। मंगलवार को शाम चार बजे के करीब इरशाद का शव मिल गया। एसपी सिटी विपिन सिंह ने बताया कि तीन लोग डूबे थे। एक का शव मिला है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले में डूबने से युवक की मौत
गुलरिया के चौरहिया नाले में डूबने से डुमरी चिरकुट टोला निवासी प्रमेश (36 साल) पुत्र रामहरि की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब प्रमेश गांव के बाहर बामत ईंट भट्ठे की तरफ गया था। घर लौटते समय चौरहिया नाले पर उसका पैर फिसल गया और वह नाले में डूब गया। गांव के लोगों ने युवक को बाहर निकला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाले में उफनाई नदियों का पानी भरा है।

घर में कोहराम, नदी किनारे जमे हैं घर वाले
राजघाट इलाके के तकिया घाट पर 20 फीट गहरे पानी में तीन लोगों के बहने के बाद उनके घरों में कोहराम मचा है। युवक इरशाद का शव तो मिल गया लेकिन अभिषेक और मनीष अभी लापता हैं। उनके घरवाले बच्चों के सही सलामत मिलने की उम्मीद लेकर नदी किनारे डटे हैं। उधर, डीएम राजीव रौतेला ने उफनाई नदियों में न नहाने और सेल्फी के फेर में किनारे न जाने की अपील की है। अभिषेक के घर उसके मौसेरे भाई भी आए थे। सब मिलकर मंगलवार को घूमने जाने वाले थे, सुबह 11 बजे के करीब अभिषेक कोचिंग से लौटा और कुछ ही देर में दो मित्रों के साथ तकिया घाट चला गया। वहां सेल्फी लेने के चक्कर में तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए। इरशाद की मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मचा है। बड़ा भाई नौशाद उसे बचाने के लिए कूदा था लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था। उसे मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। अभिषेक और मनीष के लापता होने से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सेल्फी के चक्कर में बह गया था युवक
सेल्फी के चक्कर में कुछ दिन पहले एक अन्य युवक भी नदी में डूब गया था। पीपीगंज इलाके में उफनाई नदी की रेलिंग पर चढ़कर वह सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में बह गया। सेल्फी लेने के चक्कर में युवा ट्रेन-बस की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं। इसे लेकर अब पुलिस प्रशासन भी सख्ती के मूड में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed