{"_id":"597a37954f1c1b8b628b4a00","slug":"61501181845-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर नहीं डाली सूचना तो निरस्त होगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर नहीं डाली सूचना तो निरस्त होगी मान्यता
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम समय से मिल सके, इसके लिए जरूरी तैयारी कर ली गई है। स्कूलों से जरूरी सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। 30 जुलाई तक स्कूल की फीस, छात्र संख्या और कोर्स का विवरण पोर्टल पर लॉक करना है। इसमें लापरवाही को देखते हुए डीआईओएस ने स्कूलों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने पत्र चेतावनी दी है कि अगर समय सीमा के अंदर सूचना पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई तो स्कूल की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी। ऐसे स्कूलों को ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है।
जिले के सभी महाविद्यालय, पालिटेक्निक, आईटीआई कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को डीआईओएस दफ्तर की ओर से पत्र भेजा गया है कि स्कूल की फीस, छात्र संख्या और कोर्स के बारे में सूचना को पोर्टल पर अपलोड कर दें। मंडलायुक्त ने 26 जुलाई को गोरखपुर में इसकी समीक्षा की थी। सूचना अपलोड करने में सुस्ती को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। डीआईओएस ने भी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जनपद में महाविद्यालय, पालिटेक्निक, आईटीआई समेत 110 शिक्षण संस्थान हैं। इनमें 63 स्कूलों ने सूचना अपलोड कर दी है। 47 स्कूलों ने लापरवाही बरती है। आईटीआई माधोनगर, महराजगंज, अक्षयवर सिंह डिग्री कालेज नटवा जंगल, जगदीश प्रसाद पांडेय स्माकर डिग्री कालेज अड्डा बाजार, महामाया पालिटेक्निक पुरैना खंडी चौरा, अमृत लाल पीजी कालेज बैकुंठपुर फरेंदा आदि की सूचना लॉक नहीं हुई है। गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय जोगिया, घुघली, आईटीएम चेहरी ने कोर्स, शुल्क, छात्र संख्या, सीट से जुडी जानकारी को पोर्टल पर अपलोड हो गई है।
डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अगर 30 जुलाई तक सूचना पोर्टल पर अपलोड कर डिजिटल लाक नहीं हुई तो संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी। ऐसे संस्थानों को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सुरेश चंद्र ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में मिले निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। समय से सूचना अपलोड नहीं हुई तो छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी।