फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीएसए कार्यालय की सुरक्षा कड़ी

बीएसए कार्यालय की सुरक्षा कड़ी

Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय की सुरक्षा कड़ी
महराजगंज। संतकबीरनगर में बीएसए दफ्तर में हुई आगजनी से महराजगंज में भी बीएसए कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कार्यालय के कर्मचारी भी सजग रहे। कार्यालय में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। गुरुवार को बीएसए कार्यालय परिसर मेें गेट पर ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कार्यालय के अंदर गेट पर भी एक दारोगा और सिपाही को तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिक्षामित्र कहीं बवाल न कर दें, इसलिए सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 2187 शिक्षामित्रों में 1975 सहायक अध्यापक बना दिए गए थे। 212 का समायोजन नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्र उग्र हो गए हैं। किसी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए बीएसए दफ्तर के गेट पर ही कड़ी पूछताछ के बाद लोगों को को जाने दिया गया। अंदर पहुंचने पर भी चेकिंग की गई। अंदर गेट पर एक एसआई और एक सिपाही को तैनात किया गया है। परिसर में गेट पर ही दर्जनभर पुलिस कर्मी तैनात रहे जो हर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखे थेे।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को आक्रोश से बीएसए दफ्तर के कर्मचारी भी सहमे नजर आए। कार्यालय में पटल सहायकों में इसी बात की चर्चा छिड़ी रही। सभी लोग शिक्षामित्रों के भविष्य और उनके अगले कदम पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एसआई शिव कुमार शर्मा, एसआई हरेंद्र मिश्रा, कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज शमशाद अंसारी, एसआई रामजी चौरसिया, कांस्टेबल रणजीत दूबे, लालबहादुर यादव, भान प्रताप मौर्य, अशोक कुमार शर्मा, साविर अहमद सुरक्षा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने गोरखपुर रवाना हुए तमाम शिक्षा मित्र
महराजगंज। शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों गोरखपुर धरना देने के लिए शिक्षा मित्र रवाना हुए। फरेन्दा, लक्ष्मीपुर, नौतनवां, सिसवा और घुघली से शिक्षा मित्र सुबह 8 बजे रवाना हुए। इसके अलावा नगर सहित अन्य स्थानों से शिक्षा मित्र बस से रवाना हुए। गोरखपुर धरना देने जा रहे शिक्षामित्रों ने कहा कि समायोजन निरस्त होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। अब तो सरकार की कुछ कर सकती है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, सनंदन पांडेय, गोपाल यादव, ओम प्रकाश तिवारी के अलावा तमाम शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
स्कूल चलो रैली में शामिल नहीं हुए शिक्षामित्र
समायोजन निरस्त होने से आहत शिक्षामित्र जिलास्तरीय स्कूल चलो रैली में शामिल नहीं हुए। स्कूलों चलो अभियान की रैली में शिक्षक शामिल हुए लेकिन शिक्षक पर समायोजित शिक्षामित्र रैली में नहीं आए।
टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रही पुलिस
लेहड़ा बाजार। शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने के बाद बृजमनगंज पुलिस सजग हो गई। कहीं कोई उत्पात न कर सके, इसके लिए बृजमनगंज में गुरुवार को बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस मुस्तैद रही और लेहड़ा बाजार, फुलमनहा, सोनबंदी, हड़ियाकोट आदि चौराहों पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।

फरेंदा क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों पर छाया रहा सन्नाटा,
महराजगंज/फरेंदा। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हो जाने से जिले के तमाम स्कूलों पढ़ाई प्रभावित हो गई है। बृहस्पतिवार को कुछ स्कूल बंद मिले। समायोजित शिक्षकों के भरोसे चल रहे जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बंद होने की सूचना है। ज्यादातर शिक्षामित्र गुरुवार को गोरखपुर चले गए थे।
फरेंदा क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों पर काफी असर दिखा। विद्यालय में छात्र तो पहुंचे लेकिन शिक्षक के न पहुंचने के कारण पढ़ाई नहीं पा रही है। कई स्कूलों में ताला लटका मिला। फरेंदा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैसहिया में दो शिक्षामित्र बतौर शिक्षक तैनाती थे। समायोजन रद्द होने के बाद विद्यालय में ताला लटका रहा। विद्यालय में पढ़ाई नहीं होने से छात्र निराश होकर घर लौट गए। इसके अलावा चौतरवां, पंडितपुर भैसहिया, गढ़वा, फुलवरिया, सेमरा महराज, उसरी व सोहरवलिया कला, लेजार महदेवा, उदितपुर सहित कई गांवों में सहायक अध्यापक के पद पर शिक्षामित्र तैनात थे। इन विद्यालयों में सन्नाटा है। शिक्षामित्रो के धरना प्रदर्शन व आंदोलन पर चले जाने के कारण नौनिहालो के शिक्षा पर खासा प्रभाव दिख रहा है। कई ऐसे विद्यालय है जहां पर सिर्फ सहायक अध्यापक की तैनाती रही लेकिन उनके वापस लौटने के बाद विद्यालय में पढ़ाई को लेकर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।
बृजमनगंज में तीन विद्यालय रहे बंद
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र में शिक्षामित्रो का समायोजन निरस्त होने के बाद गुरुवार को भी क्षेत्र में तीन प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजमनगंज क्षेत्र में 105 प्राइमरी और 47 जूनियर हाई स्कूल है जिसमे 151 शिक्षामित्र है। 142 शिक्षामित्रो का समायोजन हुआ था। बृजमनगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोमरवा, सहजनवा बाबू प्रथम और प्राथमिक विद्यालय मोडियारी सहजनवा इन तीनो विद्यालय पर सिर्फ दो दो शिक्षामित्रो का समायोजन था। फैसला आने के बाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने चले गए। जिसके कारण विद्यालय बंद रहा।

समायोजन निरस्त होने के मसले पर चर्चा
समायोजन निरस्त होने के मसले पर चर्चा
महराजगंज। गुरुवार को स्थानीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक हुई जिसमें शिक्षा मित्रों के समायोजन निरस्त होने के मसले पर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शिक्षा मित्रों के साथ संगठन खडा रहेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सहसंयोजक बलराम निगम ने कहा की सरकार चाहे तो कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बीच का रास्ता निकाल सकती है जिससे समायोजित शिक्षकों का भविष्य संवर सकता है। बैठक के दौरान जिला संयोजक शैलेश शर्मा, जिला सह संयोजक वीरेंद्र यादव, अम्बरीश शुक्ल, दिलीप विश्वकर्मा, नीरज राय, चंदन द्विवेदी, शाषिकेश तिवारी, अजय पांडेय, रणंजय सिंह, मुकेश सिंह, टीपी सिंह आदि लोगो ने अपने विचारो को व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि शिक्षा मित्रो के आन्दोलन में संगठन साथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed