फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सभी इंसेफेलाइटिस मरीजों की अब स्क्रब टायफस जांच

सभी इंसेफेलाइटिस मरीजों की अब स्क्रब टायफस जांच

Thu, 27 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
सभी इंसेफेलाइटिस मरीजों की अब स्क्रब टायफस जांच

विज्ञापन
गोरखपुर।
इंसेफेलाइटिस से हो रही मौतों में कमी लाने के लिए शासन कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कवायद में अब सभी इंसेफेलाइटिस मरीजों की स्क्रब टायफस जांच कराने का आदेश आया है। अब तक अबूझ पहेली बनी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) का कारण जानने की कवायद में यह कदम उठाया गया है। सीएमओ को निदेशक संचारी रोग की ओर से सभी इंसेफेलाइटिस मरीजों का सैंपल मेडिकल कॉलेज लैब भेजने को कहा गया है।
इंसेफेलाइटिस पर अंकुश लगाने के लिए शासन और स्वास्थ्य विभाग हर तरह के प्रयास कर रहा है। एक ओर जहां टीकाकरण के जरिए जापानी इंसेफेलाइटिस पर काफी हद तक काबू पाने में सफलता मिली है तो वहीं दूसरी ओर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को एईएस से बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके बाद भी एईएस काबू में नहीं आ रहा। आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) और एनआईवी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी) के वैज्ञानिकों ने एईएस के 60 फीसदी मरीजों में स्क्रब टायफस का संक्रमण पाया था। विशेषज्ञ अब इसेे एईएस का संभावित कारण मानते हुए शोध को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले दिनों शोध के नतीजे शासन तक पहुंचे। इसके बाद निदेशक संचारी रोग ने सीएमओ को सभी इंसेफेलाइटिस मरीजों के सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजने को कहा। इन सैंपलों में स्क्रब टायफस की जांच होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल समेत ईटीसी से भेजे जाएंगे सैंपल
मेडिकल कॉलेज के साथ ही ईटीसी और जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड में आने वाले मरीजों के सैंपल अब मेडिकल कॉलेज लैब भेजे जाएंगे। इसके पीछे मंशा यह है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपल जांचकर विशेषज्ञ एईएस के कारण को लेकर सटीक नतीजे पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है स्क्रब टायफस
स्क्रब टायफस एक बैक्टीरिया है, जो बड़े घास वाले मैदान में पाए जाने वाले चूहों और गिलहरियों के जूं में पाया जाता है। जब ये जूं किसी इंसान को काटता है तो लार के साथ रक्त में पहुंचकर उसे संक्रमित कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed