फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सावन का दूसरा सोमवार

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 17 Jul 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 17 Jul 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
सावन का दूसरा सोमवार
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। - फोटो : Amar Ujala
सावन के दूसरे सोमवार को भी शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने रविवार रात एक बजे से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। महादेव झारखंडी समेत शहर के कई अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें दिनभर लगी रहीं। भजन कीर्तन और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं कई लोगों ने अपनी सुख-शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा भी कराई।
विज्ञापन


महादेव झारखंडी मंदिर में मंदिर सेवा कमेटी की ओर से 25 पंडितों को लोगों को विशेष पूजन कराने के लिए लगाया गया। पुजारी विनोद तिवारी ने बताया कि लोगों ने परिवार को कष्टों से बचाने के लिए रुद्राभिषेक, महा मृत्युंजय का पाठ, सावन कथा, कालसर्प योग निवारण समेत अन्य कई प्रकार की शांति पूजा कराकर खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

झरना टोला के टीचर कॉलोनी निवासी आकाश श्रीवास्तव ने अपनी बेटी नायरा श्रीवास्तव के लिए कालसर्प दोष निवारण की पूजा कराई। नायरा के दादा-दादी और पत्नी के साथ पूजन के लिए पहुंचे आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी अस्वस्थ रहती है, उसे कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए पूजा कराई है। पिछले 10 वर्ष सपरिवार सावन कथा सुनते आ रहे झारखंडी के विनय सिंह का कहना था कि जब से कथा सुननी शुरू की है, दुखों से छुटकारा मिला है और कारोबार में भी तरक्की है। कूड़ाघाट से आए रमेश ने अपनी बहन पुष्पा ठाकुर, पत्नी और मां के साथ पहली बार सावन की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मंदिरों में लंबे इंतजार के बाद मिला दर्शन
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ, मोहद्दीपुर स्थित शिवाला नगर सिद्धपीठ, बेतियाहाता स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, दाउदपुर स्थित श्री महाकाली मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ स्थित मानसरोवर पोखरे के पास स्थित मंदिर, तारामंडल रोड स्थिति प्राचीन संकट मोचन मंदिर, सिद्धार्थ इनक्लेव स्थित शिवाला मंदिर में भी भक्तों की कतारें लगी रही। भक्तों ने लंबे इंतजार के बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल-माला, गंगाजल, शहर दूध और दही आदि से जलाभिषेक किया।

दस रुपये से लेकर 151 रुपये में पूजा की थाली
भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों के बाहर दस रुपये से लेकर 151 रुपये तक की पूजा की थाली उपलब्ध रही। विक्रेता उपेंद्र साहनी ने बताया कि 25, 50, 60 रुपये की भी पूजा थाली तैयार की जाती है। महादेव झारखंडी मंदिर के बाहर स्थित करीब एक दर्जन दुकानों पर पूजन सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
श्रद्धालुओं के दर्शन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए महादेव झारखंडी मंदिर में पुलिस प्रशासन की ओर से दस महिला पुलिसकर्मियों सहित 60 जवान तैनात रहे, इसके अलावा गोलघर फायर स्टेशन के यूनिट इंचार्ज फौजदार प्रसाद की देखरेख में छह कर्मचारी दिनभर किसी अनहोनी से निपटने के लिए मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed