{"_id":"596cc9a74f1c1bad188b474f","slug":"61500301735-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर सस्पेंड, इंस्पेक्टर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर सस्पेंड, इंस्पेक्टर को नोटिस
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
सूरजकुंड में सफाई कर्मचारियों के गैरहाजिरी की खबर छपने के बाद हुई जांच में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई सुपरवाइजर को सस्पेंड करने की संस्तुति की है। इसके साथ ही ठेकेदार और सफाई इंस्पेक्टर को नोटिस जारी किया गया है।
विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति के नाम पर नगर निगम में चल रहे फर्जीवाड़ा को ‘अमर उजाला’ ने 17 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी को जांच के लिए भेजा। वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। नालों में सिल्ट भरी हुई थी। सात सफाई कर्मचारी फिर से अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने वार्ड के सफाई सुपरवाइजर कमरुजमा को संस्पेंड करने की सिफारिश नगर आयुक्त से की। डॉ. रस्तोगी ने बताया कि जितने भी सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं, उन सभी की दैनिक मजदूरी के हिसाब से कुल रकम की कटौती ठेकेदार से की जाएगी। ठेकेदार को कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी किया गया है। अगर उनकी ओर से उचित जवाब नहीं आता है तो ठेका कैंसल कर दिया जाएगा। वहीं क्षेत्र के सफाई इंस्पेक्टर श्रवण सोनकर को निगरानी का काम सही ढंग से नहीं करने पर चेतावनी जारी की गई है। अगर इसमें सुधार नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा।