फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली को तरसे शहर के पॉश इलाके

बिजली को तरसे शहर के पॉश इलाके

Sat, 17 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली को तरसे शहर के पॉश इलाके

विज्ञापन
गोरखपुर।
बदहाल बिजली की मार से शनिवार को शहर के पॉश इलाकों में रहने वाले परिवार बेहाल रहे। दोपहर में पौने दो घंटे बिजली गुल होने से लोग पसीने से नहा उठे। मोहद्दीपुर में नाले के पास 33 केवी का केबल बॉक्स फुंक जाने के कारण यूनिवर्सिटी और टाउनहाल उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। इससे शहर के पॉश इलाकों में बिजली संकट रहा। वहीं तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शुक्रवार की रात को साढ़े तीन घंटे बिजली गुल होने से लोगों की नींद बर्बाद हो गई।
दोपहर 1.20 मिनट पर मोहद्दीपुर में नाले के पास केबल बॉक्स फुंक गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी और टाउनहाल उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। इससे यूनिवर्सिटी, रेलवे रोड, पुलिस लाइंस, विजय चौक, बैंक रोड, वर्कशाप, सिविल लाइंस, टाउनहाल, शास्त्री चौक, बस स्टैंड, डीएम आवास, कमिश्नर आवास आदि इलाकों की बत्ती गुल रही। दोपहर में बिजली कटने से लोग गर्मी से परेशान हो गए।
विज्ञापन

वहीं, तारामंडल उपकेंद्र की बिजली शुक्रवार रात 11.20 पर गुल होने के बाद तीन बजे बहाल हुई। । इस कारण तारामंडल के बुद्ध विहार, सिद्धार्थ इनक्लेव, गौतम विहार, लेक व्यू, आजादनगर पूर्वी, सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ इनक्लेव विस्तार, कौशाम्बी विहार आदि मोहल्लों के लोगों की नींद बर्बाद हुई। बिजली गुल होने के बाद लोगों की नींद टूट गई तो वे कटौती का कारण जानने के लिए बेचैन हो गए। उमस से परेशान कई लोग घर की छत पर और सड़क पर टहल कर राहत पाने की कोशिश करते दिखे। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed