{"_id":"5b80646642c79246452df2fb","slug":"51535140966-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 टॉपर्स को मिला गोल्ड मेडल, डिग्री और शाबासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 टॉपर्स को मिला गोल्ड मेडल, डिग्री और शाबासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
मेडल हासिल करने के बाद विद्यार्थियों ने एक साथ फोटो खिंचाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और डिग्री पाकर मालवीयंस के सपनों को पंख लग गए। कामयाबी की राह में कदम बढ़ाने वाले मेधावी कुलाधिपति राम नाईक के हाथों मेडल पाकर चहक उठे। समारोह खत्म होने के बाद काफी देर तक सेल्फी का दौर चला। मेधावियों ने दोस्तों और अभिभावकों के साथ जमकर जश्न मनाया।
दीक्षांत समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेट्रोमैन इंजीनियर ई. श्रीधरन एवं कुलाधिपति राम नाईक ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर, दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने वंदेमातरम और कुलगीत गाया। इसके पूर्व दीक्षांत परिधान धारण कर कुलाधिपति के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो वीके सिंह एवं आचार्य गण शामिल रहे। कुलपति प्रो वीके सिंह ने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य में शोध के क्षेत्र बढ़ती संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद अलग-अगल ब्रांच के 19 टॉपर्स को मंच पर बुलाया गया और कुलाधिपति ने गोल्ड मेडल और डिग्री के साथ शाबासी भी दी। इस दौरान मेट्रामैन ई श्रीधरन ने भी मेधावियों को उत्साह बढ़ाया। कुलाधिपति ने कहा कि शोध कार्य अच्छे ढंग से करने की जरूरत है। जिस तरह से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियां, लड़कों का मुकाबला कर रही हैं, इसे देखकर मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी वे अपनी ताकत दिखाएंगी। यूनिवर्सिटी के 19 टॉपर्स में 9 लड़कियां शामिल हैं। इसमें महिला सशक्तिकरण का सुखद संदेश दिखाई दे रहा है।
कंप्यूटर साइंस : सौरभ राम त्रिपाठी
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग : सोनम प्रजापति
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : परिधि जोशी
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : संदीप मोदनवाल
हिल एरिया डेवलेपमेंट इंजीनियरिंग : शिखर मोहन
स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग : चंदन कुमार गुप्ता
सिस्मिक डिजाइन एंड अर्थक्वेक इंजीनियरिंग : सिंधुसुता
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग : श्वेता वार्ष्णेय
इंफारमेशन टेक्नालॉजी : सोनाली पांडेय
पॉवर इलेक्ट्रानिक्स एंड ड्राइव्स : विनीत रंजन
कंट्रोल एंड इंस्ट्रूूमेंटेशन : बृजेश कुमार सिंह
डिजिटल सिस्टम : अंशिका श्रीवास्तव
कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग : सुगंधा तेजस्वी
इंट्रीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग : अभिषेक यादव
एनर्जी टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट : प्रशांत मल्ल
एमसीए : श्रवण कुमार चौहान
एमबीए : नेहा सरोज

बीटेक के गोल्ड मेडलिस्ट
सिविल इंजीनियरिंग : शिवम भल्लाकंप्यूटर साइंस : सौरभ राम त्रिपाठी
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग : सोनम प्रजापति
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : परिधि जोशी
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : संदीप मोदनवाल
एमटेक के गोल्ड मेडलिस्ट
पर्यावरण इंजीनियरिंग : हर्षिता सिंहहिल एरिया डेवलेपमेंट इंजीनियरिंग : शिखर मोहन