फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 19 May 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 19 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण
नगर निगम में कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाए।
गोरखपुर। शहर में अतिक्रमण पर अब नगर निगम का बुलडोजर चलने लगा है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन रोड पर अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस दफ्तर तिराहे से लेकर महाराणा प्रताप प्रतिमा होते हुए रेलवे बस स्टेशन तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। टीम ने दर्जनों गुमटियों को तोड़ने के अलावा एक गुमटी और तीन ठेलों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा और संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार की अगुवाई में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। यातायात पुलिस दफ्तर तिराहे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई। इस दौरान सड़क की पटरी पर कब्जा जमाए दुकानदारों के टीन शेड को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन सख्ती से उन्हें हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाते हुए टीम महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची। यहां भी टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाओं ने यहां उग्र तरीके से विरोध जताया। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने रोड पर रखी हुई करीब 18 गुमटियों को तोड़ डाला। इसके साथ ही तीन ठेले और एक गुमटी को जब्त कर लिया। संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि सुमित कुमार ने बताया कि जल्द ही शहर के अन्य इलाकों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। अगर फिर से अतिक्रमण हुआ पाया जाता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में अवध किशोर श्रीवास्तव, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed