{"_id":"5ae8be884f1c1b84098b7b85","slug":"51525202568-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली
Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। एक-एक करके करीब 200 फरियादियों से मिले। सबका शिकायती पत्र लिया और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया, फिर गो सेवा की।
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि शनिवार को अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा सर्किट हाउस में होगी।
खाद कारखाना मैदान पर प्रस्तावित अधिवेशन का उद्घाटन 23 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। 24 फरवरी को समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिस्सा लेंगे। वह किसान रैली को भी संबोधित करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के अधिवेशन में देश के करीब 8000 प्रतिनिधियों को हिस्सा लेना है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री महराजगंज के लिए रवाना हो गए। वहां से जौनपुर, फिर लखनऊ चले गए। अब शनिवार को गोरखपुर आएंगे।