{"_id":"5a3fe47b4f1c1bcd6d8b5f14","slug":"51514136699-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों ने युवक को गोली मारी
Sun, 24 Dec 2017 11:19 PM IST
deoria
deoria
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : FILE PHOTO
Link Copied
देवरिया। शोर सुनकर डकैतों को पकड़ने पहुंचे युवक को डकैत ने गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले की सीमा से सटे बिहार राज्य की है। वारदात से कौलाचक नोनापाकड़ गांव में दहशत है। गोपालगंज(बिहार) के विजयीपुर थानाक्षेत्र के कौलाचक नोनापाकड़ गांव में शनिवार की आधी रात को प्रभुनाथ गुप्ता के घर डकैतों ने धावा बोल दिया। 24 से अधिक की संख्या में पहुंचे डकैत लूटपाट के साथ ही परिवारवालों की पिटाई भी कर रहे थे। शोर सुनकर गांव का भोला शर्मा (24) पुत्र स्वर्गीय परमहंस शर्मा लाठी लेकर पहुंचा। उसने एक डकैत को लाठी मार दी। इससे नाराज डकैत ने भोला को गोली मार दी। संयोगवश गोली भोला के बाएं पैर में लगी। इससे उसकी जान बच गई। जब तक गांव के लोग पहुंचते, डकैत भाग गए थे। सूचना के बिजयीपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल भोला को देवरिया जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। भोला का कहना है कि गांव में बहुत दिन के बाद डकैती पड़ी थी। मैं समझ नहीं पाया था। पहुंचते ही एक डकैत को लाठी मार दी। जवाब में उसने गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।