फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह का समापन आज

अंग्रेजी भाषण में ऐश्वर्या पांडेय, मुदित और ऐश्वर्या मिश्रा प्रथम

Sat, 09 Dec 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह का समापन आज
कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह में शनिवार को अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता के साथ ही डीवीएन पीजी कॉलेज सभागार में उदीयमान कवि गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ऐश्वर्या पांडेय प्रथम, तुषार घोष द्वितीय व रूपा नंदा तृतीय स्थान पर रहीं। माध्यमिक वर्ग में मुदित मोहन प्रथम, रिया सुर द्वितीय और साक्षी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर ऐश्वर्या मिश्रा और तृतीय स्थान पर साक्षी राय रहीं। उदीयमान कवि गोष्ठी में 15 शिक्षण संस्थाओं के 30 नवोदित रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। शुरुआत में दीपिका चौबे ने अपनी कविता से माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। पीयूष त्रिपाठी ने अपनी कविता से सेना के जवानों को नमन किया। अष्टभुजा पांडेय, मृदुत्पल निर्लोमि गुप्त, प्रभात शंकर, दुर्गेश साहनी, राहुल कान्दू, अवनीश मिश्र, चंदन कुमार, ब्रजेंद्र पति त्रिपाठी ने भी अपनी कविताओं से खूब वाहवाही लूटी। निर्णायक रवींद्र श्रीवास्तव ‘जुगानी’, नरसिंह बहादुर चन्द और डॉ. ब्रजेंद्र नारायण रहे।
विज्ञापन


समापन समारोह में कई गणमान्य
संस्थापक समारोह सप्ताह का समापन समारोह रविवार को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में होगा। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य गण्यमान्य भी समारोह में शिरकत करेंगे।। समारोह में करीब साढ़े छह सौ विद्यार्थी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिए जाएंगे ये पदक
संस्थापक समारोह में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कारों में श्रेष्ठतम संस्था को गुरु श्री गोरक्षनाथ स्वर्णपदक, श्रेष्ठतम शिक्षक को योगिराज बाबा गंभीरनाथ स्वर्णपदक, श्रेष्ठतम पीजी विद्यार्थी को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्णपदक, स्नातक के श्रेष्ठतम विद्यार्थी को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्णपदक और माध्यमिक वर्ग के श्रेष्ठतम विद्यार्थी को महाराणा मेवाड़ स्वर्णपदक सहित कई पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

शोभायात्रा के पुरस्कार घोषित
समारोह के उद्घाटन अवसर पर निकली शोभायात्रा के पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को हुई। प्रथम पुरस्कार महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज रामदत्तपुर, द्वितीय पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ विद्यापीठ भरोहिया पीपीगंज और तृतीय पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखनाथ को मिला। प्रोत्साहन पुरस्कार महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के नाम रहा।


पीपीगंज के 10 विद्यार्थी होंगे सम्मानित
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीपीगंज के गुरु गोरक्षनाथ विद्यापीठ के 10 विद्यार्थियों को रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य मनीष दुबे ने बताया कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में आदित्य राज मिश्रा, आंचल सहानी, साक्षी वर्मा, नंदिनी सिंह, शिवानी सिंह, सताक्षी, शिखर गुप्ता, खुशी मिश्रा, दीपिका सिंह, शेजल यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed