{"_id":"5a21af4d4f1c1b9e678bf36f","slug":"51512157005-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिहरपुर : नगर पंचायत अध्यक्ष से सदस्य सभी निर्दलीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिहरपुर : नगर पंचायत अध्यक्ष से सदस्य सभी निर्दलीय
sant kabir nagar
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर(संतकबीरनगर)। नगर पंचायत हरिहरपुर में मतदाताओं को दलीय प्रत्याशियों को नकार कर अध्यक्ष से लेकर सदस्य की सभी सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। पटेल नगर में बसपा के सदस्य प्रत्याशी को 20 वोट मिले, जबकि अन्य सीटों पर प्रत्याशी इतने वोट भी वोट नहीं जुटा सके। यहां निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र कन्नौजिया का चुनाव निशान रिक्शे जब रफ्तार पकड़ी तो कमल को हाथी को दरकिनार कर प्रत्याशी को विजय स्थल पर पहुंचाकर ही माना। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी ने हर वार्ड में जीत दर्ज की। आंकड़े बताते हैं कि वार्ड एक अंबेडकरनगर में भाजपा के बनवारीलाल को 239 बसपा के हरीलाल को नौ और निर्दल जितेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया को 351 मत मिले। वार्ड दो राजेन्द्र नगर बनवारी लाल को 166 हरीलाल को छह जितेन्द्र कन्नौजिया को 313 मतदाताओं ने अपना मत दिया। वार्ड तीन सूर्यनगर बनवारीलाल को 153 हरीलाल को 19 जितेंद्र कन्नौजिया को 465 वोट मिले। वार्ड संख्या चार पटेल नगर में बनवारी लाल को 215 हरीलाल को 20 जितेंद्र कन्नौजिया को 380 मत मिले। वार्ड संख्या पांच इंदिरा नगर में बनवारीलाल को 176 हरीलाल को 15 और जितेंद्र प्रसाद कन्नौजिया को 351 लोग वोट दिए। वार्ड संख्या छह जवाहर नगर में बनवारीलाल को 174 हरीलाल को पांच तथा जितेंद्र प्रसाद कन्नौजिया को 377 वोट मिले। वार्ड संख्या सात इंदिरा नगर में बनवारीलाल को 186 हरीलाल को सात जितेंद्र कन्नौजिया को 389 लोगों ने अपना नेता चुना। वार्ड आठ रंगपाल नगर में बनवारीलाल को 172 हरीलाल को 12 तथा जितेंद्र प्रसाद कन्नौजिया को 352 मत मिले। वार्ड संख्या नौ गांधी नगर में बनवारीलाल को 163 हरीलाल को छह तथा जितेंद्र प्रसाद कन्नौजिया को 425 मत मिले। इसी तरह वार्ड संख्या 10 राजीव में भी निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद कन्नौजिया का जलवा कायम रहा और बनवारी लाल को 200 हरीलाल को 15 मतों पर रोकते हुए 274 मत हासिल कर लिया।
विज्ञापन