{"_id":"59f0981b4f1c1bca678b7496","slug":"51508939803-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम पर पथराव करने वाले 50 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम पर पथराव करने वाले 50 पर केस
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण पुलिस से उलझ गए थे।
- फोटो : Amar Ujala / File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज। बढ़या चौक गांव के टेढ़ा वीर टोले में कब्जा हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पांच नामजद समेत 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बुधवार को दरोगा शैलेश कुमार की तहरीर पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव, 7 सीएलए की धाराओं में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी भी की। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
दो भाइयों में जमीन के विवाद में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस के साथ कब्जा हटवाने गई थी। इस दौरान पक्के मकान को जेसीबी से ढहाया जा रहा था, तभी उसका मलबा बगल की झोपड़ी पर गिर गया और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उग्र हुए ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था। कुछ कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती कर मामले को शांत कराया था। बुधवार को पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर सुनील यादव और उनके करीबी पांच लोगों समेत 50 ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार भी कर लिया है। थानेदार सौरभ राय ने बताया कि सरकारी काम से गई टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।