फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सहकारी समितियां उधार में देंगी खाद-बीज

सहकारी समितियां उधार में देंगी खाद-बीज

Thu, 12 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियां उधार में देंगी खाद-बीज

विज्ञापन
गोरखपुर। रबी की बुआई के लिए इस साल नवंबर में किसानों को साधन सहकारी समितियों से उधार में खाद-बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को सदस्य बनाने तथा ऋण सीमा स्वीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सहकारी समिति के उप निंबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक इस साल डीएपी, एनपीके व यूरिया भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक भेजे जा रहे हैं। बताया कि 850 टन यूरिया, 790 टन डीएपी, 462 टन एनपीके समितियों पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 1471 टन यूरिया, 4888 टन डीएपी, 683 टन एनपीके पीसीएफ के बफर गोदामों में रखे हैं, जहां इनकी जरूरत होगी, वहां इसे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


समितियां बांटेंगी किसानों को ऋण
राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला सहकारी बैंक की तरफ से किसानों को कृषि ऋण पहले दिया जाता था। बीच में बैंकों के डिफाल्टर होने पर रिजर्व बैंक ने सभी जिला सहकारी बैंकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। केंद्र सरकार के प्रयास के बाद रिजर्व बैंक ने उसका लाइसेंस बहाल कर दिया है। अब किसानों को बैंकों का सदस्य बनाया जा रहा है। नवंबर से उन्हें कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed