{"_id":"59d9346a4f1c1b86698b49c0","slug":"51507406954-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर तक एक हजार गांव हो जाएंगे ओडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर तक एक हजार गांव हो जाएंगे ओडीएफ
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का सरकार का अभियान जोर पकड़ने लगा है। अब तक 658 गांवों खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। पंचायतीराज विभाग अक्टूबर तक यह आंकड़ा एक हजार पहुंचाने का दावा कर रहा है।
जिले में कुल 3310 राजस्व गांव हैं, जबकि 1351 ग्रामपंचायतें हैं। इनमें से अब तक 658 राजस्व गांवों को खुले में शौच मुक्त किया गया है। अक्टूबर तक एक हजार गांवों को ओडीएफ करने की बात कही जा रही है। शेष गांवों में दिसंबर तक शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
जिला पंचायतीराज अधिकारी हिमांशु ठाकुर ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए अब तक 94 करोड़ रुपये शासन से आ चुके हैं। कुल 4,62837 शौचालय का निर्माण कराना है। अब तक 87,842 शौचालय बन चुके हैं। कोशिश होगी कि इस साल के अंत तक सभी शौचालयों का निर्माण करा लिया जाए। शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले के सभी 19 ब्लॉकों पर 50-50 मिस्त्री को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।