{"_id":"599edc3f4f1c1b91598b4663","slug":"51503583295-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्रॉक्टर से भिड़ी लॉ स्टूडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्रॉक्टर से भिड़ी लॉ स्टूडेंट
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव का पैंफलेट बांटने से रोकने पर छात्रा चीफ प्रॉक्टर से भिड़ गई। नाराज छात्रा ने पुलिस बुला ली और चीफ प्रॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाने लगी। इसे लेकर कई घंटे तक हंगामा चला, फिर समझौता कराकर मामले को रफा-दफा किया गया।
यूनिवर्सिटी कैंपस में चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय मेन गेट पर रुटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान विधि विभाग की एक छात्रा का भाई पहुंचा और छात्रसंघ चुनाव से संबंधित पैंफलेट चस्पा करने लगा। चीफ प्रॉक्टर ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि छात्रा चुनाव लड़ना चाह रही है। उसी का प्रचार किया जा रहा है। इसके बाद प्रॉक्टर ने पैंफलेट चस्पा करने से रोक दिया। इसकी सूचना छात्रा को मिली तो वह हंगामा करने लगी। छात्रा के पिता भी मौके पहुंचे और चीफ प्रॉक्टर से कहासुनी होने लगी। बाद में पुलिस ने मामल को शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।