{"_id":"599469994f1c1bed688b47be","slug":"51502898585-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा ने लिया जन्म, गूंजे मंगलगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा ने लिया जन्म, गूंजे मंगलगीत
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में जुटे श्रद्धालु।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कान्हा के जन्म का समय मध्यरात्रि का इंतजार किया गया। जैसे ही 12 बजे, बधाई और मंगल गीतों के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। एक स्वर में गूंजे मंगल गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। पूरे दिन के उपवास के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही भक्ति, उत्साह और उत्सव की ऐसी त्रिवेणी बही की। देर रात तक लोग कान्हा के जन्म की खुशियां मनाते रहे।
मंगलवार शाम ढ़लते ही शहर के विभिन्न स्थानों और घरों में पहले से सजी झांकियां चमक उठीं। झालरों की चमक झांकियों को भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं। जलकल भवन पूरे रौ में था। शाम से ही सजी सुंदर झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। उधर रामजानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनाई गई। रेखा गोयल, नूतन गोयल और अजय गुप्ता के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रवि प्रकाश गोयल, बनवारी लाल सर्राफ, रमाशंकर गुप्ता, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सुरेश चंद गोयल, अनिल गोयल, राजकुमार गोयल आदि मौजूद थे।
गीता वाटिका स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भी मनोरम झांकियां लगाई गईं। पुलिस लाइंस, रजही कैंप, मोहद्दीपुर स्थित गोपाल मंदिर में भी भजन संध्या के साथ झांकियां लगाई गई थीं। देर रात तक श्रद्धालु पूजन-अर्चन में डूबे रहे। पूजा वेलफेयर सोसायटी और सूरज वेलफेयर सोसायटी ने भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण के वेश में बच्चों ने मोहा मन
खोराबार के रानीडिहा मदरहवा स्थित बागीचा ए प्ले स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में अहाना, आराध्या, मनस्वी, भव्या, आदित्य, सत्यम आदि बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य नीतू सिंह, नेहा सिंह, सारिका, नित्या त्रिपाठी, कल्पना सिंह, रामदेव, सरिता आदि मौजूद थीं।