फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीसीएम के तबादला आदेश को डीआरएम ने नकारा

सीसीएम के तबादला आदेश को डीआरएम ने नकारा

Wed, 23 Jan 2019 12:55 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 23 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सीसीएम के तबादला आदेश को डीआरएम ने नकारा
भारतीय रेलवे
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) और मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ (डीआरएम) के बीच कर्मचारियों के तबादले को लेकर आंतरिक जंग छिड़ गई है। सीसीएम ने जिन 14 कर्मचारियों के तबादला का निर्देश दिया था उसे नीतिगत प्रक्रिया को नजरअंदाज करने वाला और अनुचित बताकर मानने से इंकार कर दिया है। दो अफसरों के बीच टकराहट में कर्मचारी उलझकर रह गए हैं। पांच से ज्यादा कर्मचारियों ने नए स्थान पर ज्वाइन भी कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीएम दफ्तर से तबादला संबंधित जारी आदेश छह माह के भीतर के हैं। इसमें पार्सल कार्यालय गोरखपुर के चार, खलीलाबाद, सहजनवां और ईक्यू सेल गोरखपुर के एक-एक, बस्ती, गोंडा व आनंदनगर के दो-दो, बुकिंग कार्यालय गोरखपुर से एक कर्मचारी शामिल हैं। डीआरएम लखनऊ ने सीसीएम को पत्र लिखकर कहा है कि मंडल में नियंत्रित कर्मचारियों को तबादला निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इसमें प्रशासनिक जरूरत एवं कर्मचारी को तबादला के पहले पारिवारिक आधार पर दी गई प्रार्थना पत्र पर विचार किया जाता है। संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में रेलवे बोर्ड ने भी नीति जारी किया है। डीआरएम ने सुझाव भी दिया है कि अगर तबादला संबंधित प्रार्थना प्रस्ताव प्राप्त होता है तो उसे मंडल स्तर पर कार्रवाई के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन

 

इनका हुआ तबादला

रंजीत सिंह, राजेश कुमार गोंड, प्रवीन कुमार चौधरी, संजीव कुमार मिश्रा (सभी पार्सल कार्यालय, गोरखपुर), अजय कुमार शर्मा (खलीलाबाद), रमेश चंद गौतम एवं मो. अनवर (आनंदनगर), योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव (ईक्यू सेल गोरखपुर), राहुल कुमार व सरफराज अहमद (बस्ती), नितिन श्रीवास्तव (सहजनवां), राज बहादुर आर्य, महबूब आलम (गोंडा), सिराज अहमद (बुकिंग कार्यालय, गोरखपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed