{"_id":"5c46173fbdec227364369c1e","slug":"41548097343-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश और हरियाणा बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश और हरियाणा बने ओवरऑल चैंपियन
Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सातवीं जुडो कराटे प्रतियोगिता में एक दूसरे पर दांव लगाते खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सातवीं दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर जूडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। दृष्टिबाधित श्रेणी में उत्तर प्रदेश की टीम और मूकबधिर श्रेणी में हरियाणा की टीम ने ओवरऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमाया।
सोमवार को सीनियर दृष्टिबाधित श्रेणी के मुकाबले में हरियाणा और मूकबधिर श्रेणी में जम्मू कश्मीर ने बाजी मारी। जूनियर दृष्टिबाधित में उत्तर प्रदेश, जूनियर मूकबधिर श्रेणी में हरियाणा अव्वल रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किया। इस अवसर पर डीएम के विजयेंद्र पांडियन, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार, इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार, डेफ जूडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव आयशा मुनव्वर, सुधीर हलवासिया, अनूप गुरमानी आदि मौजूद थे।

पुरुष वर्ग के विजेता
मूकबधिर सीनियर पुरुष वर्ग में अमन खान, विशाल खजूरिया, सुमित सोनी, अभिषेक सिंह, दृष्टिबाधित सीनियर में कपिल परमार, जयदीप, सुधीर राना, मोनू, सुनील कुमार, रमेश, मूकबधिर जूनियर में राहुल, अभिजीत गोराई, रजत भीदूरी, भुधादर जना, मोहित और मोन्टूृ भूरि ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन