फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर बूथ पर दलित, पिछड़ां को जोड़ेगी भाजपा

हर बूथ पर दलित, पिछड़ां को जोड़ेगी भाजपा

Fri, 14 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हर बूथ पर दलित, पिछड़ां को जोड़ेगी भाजपा
हर बूथ पर दलित, पिछड़ों को जोड़ेगी भाजपा
विज्ञापन

बूथ कमेटियों में 47 फीसदी से ज्यादा का प्रतिनिधित्व
मिशन 2019 की तैयारी तेज, 15 सितंबर तक गठित होंगी स्थायी कमेटियां
संतोष सिंह
गोरखपुर। मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा हर बूथ पर दलित, पिछड़ों को जोड़ने में लगी है। इसके लिए बूथ कमेटियों में 47 फीसदी से ज्यादा का प्रतिनिधित्व तय किया गया है। एक बूथ कमेटी में कम से कम पांच दलित और पांच अति पिछड़ों को जगह दी जानी है। इस फार्मूले के जरिए भाजपा संबंधित समाज के वोटरों को साधेगी।
भाजपा की स्थायी बूथ कमेटियां गठित की जा रही हैं। गोरखपुर क्षेत्र में सत्यापन का काम पूरा हो गया। अंतिम सूची 15 सितंबर तक जारी होगी। एक बूथ पर 21 सदस्यीय कमेटी गठित की जानी है। इसमें 10 अति पिछड़ा, दलित भी होंगे। जो बूथ दलित बहुल होगा, वहां बूथ अध्यक्ष दलित ही बनाए जाएंगे। यही फार्मूला अति पिछड़ा बहुल बूथों पर भी चलेगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ने ‘सशक्त बूथ सशक्त भाजपा’ का नारा दिया है। इसी क्रम में समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया जा रहा है। भाजपा ने दलित, पिछड़ों के हित में तमाम काम किए हैं। अब बूथ कमेटियों में जगह देकर उनका सम्मान बढ़ाया जा रहा है। मजबूत बूथ कमेटी के साथ ही भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा के अलग-अलग मोर्चा, प्रकोष्ठ सम्मेलन भी करा रहे हैं। इसका फायदा मिलेगा। भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिलेगी।
विज्ञापन


एक नजर में
- भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिले हैं।
- इन जिलों में 26 हजार से ज्यादा बूथ हैं। गोरखपुर महानगर और देहात में ही 3870 से बूथ बनाए गए हैं।

हर बूथ पर 50-50 सदस्य भी बनाने का लक्ष्य
भाजपा की महानगर और जिला इकाई के पास पार्टी आलाकमान ने जो दिशा-निर्देश भेजे हैं, उसके मुताबिक हर बूथ पर 50 दलित और 50 अति पिछड़ों को सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन विकल्प का सहारा लेना होगा। टोल फ्री नंबर 18002661001 पर जाकर सदस्य बनाया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। टोल फ्री नंबर डायल करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। प्राथमिक सदस्य बनने की सूचना एसएमएस से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
महानगर में बूथ कमेटियों के गठन का काम लगभग पूरा हो गया है। 15 सितंबर को इसकी गहन समीक्षा की जाएगी। जिन कमेटियों में कोई कमी होगी, उसे दूर कर लिया जाएगा।
- राहुल श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed