फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बखिरा-मेंहदावल मार्ग बदहाल, परेशानी बढ़ी

बखिरा-मेंहदावल मार्ग बदहाल, परेशानी बढ़ी

Wed, 12 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बखिरा-मेंहदावल मार्ग बदहाल, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
बखिरा-मेंहदावल मार्ग बदहाल, परेशानी बढ़ी
बगैर पटरी सिंगल लेन की सड़क पर आवागमन मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। मेंहदावल-बखिरा मार्ग पर लेडुआ-महुआ से चिरैयाडाढ़ स्थित मुख्य सड़क पर पांच किमी लंबाई में सड़क की हालत खराब है। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय लोगो ने कई बार जिम्मेदार लोगों के यहां शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

रामलाल, अनिल कुमार, मिठाईलाल साहनी, कन्हैया, संदीप पाठक, नरेंद्र पाठक, मुन्ना, सतीश साहनी, मो रफीक, अब्दुल कलाम, कृष्ण कुमार ने कहा कि बखिरा-मेंहदावल मार्ग सिंगल लेन होने से राहगीरों को आवागमन में समस्या होती है। लेडुआ-महुआ तिराहा से चिड़ियाडाढ़ तक पांच किमी लंबाई में सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं। सड़क किनारे पटरी नहीं होने से आवागमन करने वालों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस अति व्यस्त मार्ग पर ज्यादा संख्या में लोगों का आवागमन होने के मद्देनजर इसे चौड़ा करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मांग की गई लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। इन दिनों सड़क किनारे जलजमाव होने से भी आने जाने वालों के लिए समस्या बढ़ गई है। खस्ताहाल सड़क पर मुसाफिर अक्सर गिरकर घायल होते रहते हैं। कार्यदिवस में जिला मुख्यालय से मेंहदावल आने जाने वाले अधिकारी भी सड़क की बदहाली पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस बदहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed