फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेसियों ने मनाया ‘जीत’ का जश्न

ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेसियों ने मनाया ‘जीत’ का जश्न

Sun, 20 May 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 20 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेसियों ने मनाया ‘जीत’ का जश्न
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
गोरखपुर। कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर शहर में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। भाजपा सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में इंदिरा बाल विहार स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति के पास इकट्ठा होकर ढोल नगाड़ा बजाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। इस मौके पर अरुण अग्रहरि ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की वजह से कर्नाटक में बीजेपी सरकार को 48 घंटे में अपना बहुमत साबित करने की नौबत आई और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन


यह लोकतंत्र की जीत है। इस दौरान दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. वजाहत करीम, मारकंडेय सिंह, अरुण सोनकर, राणा राहुल सिंह, अनवर हुसैन, दिलीप कुमार निषाद, राकेश पाल सिंह, जयंत कुमार पाठक, पूनम मिश्रा, निर्मला वर्मा, कुसुम पांडेय, संजीव सिंह सोनू, दिलीप जायसवाल, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अशरफ आलम खां, महेंद्र मोहन तिवारी ने भी इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया। वहीं एनएसयूआई ने भी कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट में भाजपा के धराशयी होने पर जश्न मनाया। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, ऋषि कुमार यादव, अतुल मिश्रा, विवेक शर्मा भट्ट, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed