{"_id":"5af898d14f1c1bd0408b5111","slug":"41526241489-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का रिपोर्ट कार्ड ही जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का रिपोर्ट कार्ड ही जीत का मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 14 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्ष प्रांत के सांसदों-विधायकों को पूरी तरह से चुनावी मोड में आने को कहा है। उन्होंने केंद्र के चार साल और प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यों और योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का यह रिपोर्ट कार्ड ही हमारी जीत का मंत्र होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनसमुदाय से जुड़ने और उनके सुख-दुख में शामिल होने की नसीहत दी। कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत सांसद-विधायक ज्यादा से ज्यादा चौपाल लगाएं। उनके साथ बैठें, उनकी समस्याओं को सुनें और उसका निस्तारण कराएं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सभी को जानकारी देने के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाएं।
दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री ने जीडीए सभागार में गोरक्ष प्रांत के 10 जिलों के सांसद-विधायकों की बैठक बुलाई थी। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। ये योजनाएं सुचारू रूप से जनता तक कैसे पहुंचें, इसी को लेकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। कहा कि ग्राम स्वराज अभियान में जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों ने गांवों में रात्रि विश्राम कर जनता की समस्याएं सुनीं। इसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम आएं हैं। आमजन से भी सरकार तक कुछ सूचनाएं पहुंची हैं। उस पर भी काम होगा। उन्होंने उज्ज्वला, जनधन, स्टार्टअप, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के फायदे गिनाए। पेंशन योजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र किया। कहा कि यह पहली बार है कि एक साल में 8.85 लाख पीएम आवास ग्रामीण क्षेत्र में बने हैं। 3.60 लाख आवास शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार से 100 रुपये जाता है तो आम जन तक 10 रुपये ही पहुंचता है। प्रधानमंत्री मोदी ने जन-धन के माध्यम से लाभार्थियों का पूरा रुपया उनके खाते में भेजा। मुद्रा योजना से बेरोजगार युवकों को बिना किसी गारंटी के रोजगार के लिए धन मिल रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों को रोजगार के लिए भाजपा सरकार एक करोड़ रुपये दे रही है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि सौभाग्य योजना के माध्यम से हर घर में बिजली दी जा रही है। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है।