फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शराब के लिए लेखपाल का हंगामा, सेल्समैन को पीटा

शराब के लिए लेखपाल का हंगामा, सेल्समैन को पीटा

Thu, 14 Dec 2017 12:03 AM IST
basti
basti Updated Thu, 14 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शराब के लिए लेखपाल का हंगामा, सेल्समैन को पीटा
बस्ती/ओड़वारा। मुंडेरवा थाने के ओड़वारा में रिश्तेदारी में आए लेखपाल और उसके साथियों ने मंगलवार रात 11 बजे शराब के लिए जमकर उत्पात किया। सेल्समैन द्वारा देर रात का हवाला देकर मना करने पर उसे लोहे की रॉड से पीटा। कस्बे में देसी शराब की दुकान पर मंतोष गुप्ता सेल्समैन हैं। वे मंगलवार रात कहीं निमंत्रण में जाने के कारण दुकान जल्दी बंद कर गए। लौटने पर दुकान के पीछे के हिस्से में सोने चले गए। रात 11 बजे के बाद बिना नंबर की बाइक से पांच-छह लोग पहुंचे और दुकान का शटर पीटने लगे। सेल्समैन के अनुसार माजरा जानने के लिए उसने दरवाजा खोला तो वे लोग अंदर घुसकर शराब मांगने लगे। जब उसने इनकार किया तो तोड़फोड़ करने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुटे तो हमलावर भागने लगे। इसमें से स्थानीय लोगों ने सिद्धार्थनगर जिले में तैनात लेखपाल उदयभान और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उसके दोस्त ललित मोहन उर्फ मतीन को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि लेखपाल पहले पुलिस विभाग में कांस्टेबल था। एसओ सुधीर सिंह का कहना है कि दोनों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed