{"_id":"59de7b524f1c1b69678b53ae","slug":"41507752786-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में मरीज और डॉक्टर में विवाद, दोनों ने लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में मरीज और डॉक्टर में विवाद, दोनों ने लगाया पिटाई का आरोप
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंची एक गर्भवती महिला व डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत कराया।
काजल पांडेय बुधवार को इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंची थीं। वहां ड्यूटी पर डॉ. सुषमा थीं। इलाज के दौरान काजल ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उधर, डॉ. सुषमा ने भी काजल पर पिटाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इस बारे में जब एसआईसी डॉ. डीके सोनकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर मेरे पास ऐसी शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।