फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वतंत्रता दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Wed, 16 Aug 2017 09:45 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
स्वतंत्रता दिवस पर जुबिली इंटर कॉलेज से झांकी निकाली गई। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से आयोजन किए गए। इस दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत गाकर सीमा पर शहीद होने वाले जवानों को नमन किया।
विज्ञापन


लिटिल फ्लॉवर स्कूल की राप्ती नगर और चरगावंा शाखा में छात्रों ने मनमोहक नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। भूतपूर्व प्रधानाचार्य फ ादर जेवियर ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फ ादर जोजो, उप प्रधानाचार्य फ ादर जोबी आदि उपस्थित रहे। संस्कृति पब्लिक स्कूल में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केपी कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर चेयरमैन सीताराम जायसवाल, प्रधानाचार्या शिल्पी गुप्ता, जुगल किशोर, अनिल जायसवाल, डॉ. मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, अजय और सोमेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेंट जोसफ स्कूल खोराबार में मुख्य फादर बेनी ने ध्वजारोहण किया और स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुति किया। प्रिंसिपल फादर सीवी, वाइस प्रिंसिपल फादर जस्टिन आदि उपस्थित रहे। दि रॉक जिम के सदस्यों और बाडी बिल्डरों कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके इकरार अहमद, सईद मोहम्मद अली, कबीर साहब और मोईनुद्दीन मौजूद रहे। जेपी सनराइज स्कूल के प्रबंधक वरुण चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वंदना, जेन फातमा, रविंद्र व आतिया बानो उपस्थित रहीं। एएम एडवर्टाइजिंग एजेंसी की ओर बच्चों ने मनोहर झांकियां निकालीं। इस मौके पर एजेंसी निदेशक आफताब हाशमी, राजू, अभिमन्यु, ज्योति, राज कुमार, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से एसबी एकेडमी नंदा नगर, शेमरॉक स्कूल राजेंद्र नगर और किडजी स्कूल बशारतपुर के प्रबंधकों ने अपने-अपने विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
फन-एन-लर्न स्कूल जाफरा बाजार और हांसूपुर लाल डिग्गी शाखा में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रबंधक निदेश निहाल-ए-खान और प्रधानाचार्या फौजिया यासमीन, ताबिश, सीमा निहाल, पूनम आदि उपस्थित रहीं। सोनालाल झा शकुंतला देवी महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रीता देवी, डॉ. पीके द्विवेदी, कविता साहनी, प्रियंका झा, सुजाता पांडेय आदि उपस्थित रहे। सेंट्रल हिंदू स्कूल दिव्य नगर रानीडिहा में सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण करके स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर प्रबंधक अनिल कुमार त्रिपाठी, जेपी सेठी, बृजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश सुरक्षा समिति के महामंत्री किरण चंद्र गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय दफ्तर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर लाल बिहारी, राजीव कुमार, प्रवीण पांडेय, अंबिका निषाद, आदि उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आरएसएस के सह प्रचारक सुभाष नेे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राज बिहारी विश्वकर्मा, विधायक विपिन सिंह, ऋषिकेश मिश्र आदि उपस्थित रहे। सिल्वर लाइन एकेडमी के प्रबंधक प्रशांत सिंह ने 250 पौधे लगाए और पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर बलिराम सिंह, प्रधानाचार्य महेश्वरी सहाय उपस्थित रहे। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की दौड़ रन फॉर फ्रीडम का आयोजन किया। इससे पहले कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राकेश कुमार, बृजेश कुमार और गोविंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।

सरस्वती बालिका विद्यालय में छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या सरोज तिवारी, राकेश त्रिपाठी, सुभाष राय आदि उपस्थित रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से झंडारोहण के बाद देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक रवि चतुर्वेदी, सुष्मिता, नुपुर सिंह, गौरवराहुल कुमार प्रसाद सहित स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन करके स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर गौरव गुप्ता, उत्सव वर्मा, रवि रावत आदि मौजूद रहे। नवल्स इंटर मीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। विश्वकर्मा सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने अशोक नगर में झंडा लहराया। इस मौके पर राममिलन शर्मा, एलएल शर्मा, विवेकानंद, भोलानाथ, रामचंद्र आदि उपस्थित रहे।

हिंदू युवा वाहिनी की ओर से वीर सावरकर नगर मंडल के निजामपुर चौराहे स्थित दफ्तर में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर ऋृषि मोहन वर्मा, संजय कुमार, राजेंद्र कुशवाहा, मोनू, नोनू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. राम प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कैनाल रोड में झंडा फहराया। डॉ. अंबेडकर लोक कल्याण समिति, अक्षय ज्योति लोक कल्याण समिति एवं 7 स्टार फिल्मस क्रिएशम ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर केएस आजाद, जितेंद्र सिंह, ज्वाला सिंह, अरुण कुमार, एसेक दिवाकर आदि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में छात्र संघ के पशुराम सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर आसिफ, राकेश, जितेंद्र, अखिलेश, अनमोल, राय मोहन आदि मौजूद रहे। विवेकानंद सेवा समिति की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत के साथ सलामी दी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष रमेश चंद्र चौधरी, भगवान यादव आदि उपस्थित रहे।

रेल विहार कॉलोनी समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने मिठाई बांटी और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर चंद्र शेखर पासवान, आरएन सिंह, राजेंद्र शर्मा और अमर ज्योति आदि मौजूद रहे। दि नेशनल कानवेंट स्कूल बेतियाहाता में गुनगुन और पिहू ने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके तालियां बटोरी। इस मौके पर चेयरमैन महेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव, प्रशांत, संगीता, विपिन आदि उपस्थित रहे। कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके समां बांधा। इस मौके पर बालेंद्र प्रसाद, प्रो. घनश्याम त्रिपाठी, आरपीडी द्विवेदी, सुप्रिया, मंजुला आदि उपस्थित रहे।

बच्चों ने सुनाई स्वतंत्रता संग्राम की कहानी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खोराबार के मदरहवा स्थित बागीचा ए प्ले स्कूल में बच्चों ने झांकी के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी कही। महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, भीमराव अंबेडकर आदि की वेशभूषा में सजे बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर मौजूद लोगों में देशप्रेम का जज्बा भरा। भव्या, अराध्या, आहाना, शिखर, अध्यात्म, कृतिका, आदर्श को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नीतू सिंह ने लोगों से स्वच्छता अपनाने और भ्रष्टाचार से देश का आजाद कराने की अपील की। इस दौरान सारिका, नित्या त्रिपाठी, कल्पना सिंह आदि मौजूद रहीं।


कमिश्नर, डीएम, सीडीओ ने दिलाया संकल्प
स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नर अनिल कुमार ने कमिश्नरी, डीएम राजीव रौतेला ने कलेक्ट्रेट तथा सीडीओ अनुज सिंह ने विकास भवन में ध्वाजारोहण किया। तीनों अफसरों ने अपने मातहतों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाया। कमिश्नर ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि जिसका जो दायित्व है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से निभाए। डीएम ने कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने सर्व समाज में एकता, आपसी सदभाव, भाईचारे व इंसानियत पर बल दिया है। उनके कृत्यों का आदरपूर्ण स्मरण किया जाए ताकि समाज में इंसान व इंसानियत का बोल बाला हो। इसी तरह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने नगर निगम और उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने जीडीए में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed