{"_id":"598df1264f1c1be3498b46b6","slug":"41502474534-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"316 ग्राम प्रधानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
316 ग्राम प्रधानों को नोटिस
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम ने जिले के 316 ग्राम प्रधानों नोटिस और करीब 100 सचिवों को चेतावनी पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त के धन से गांवों में मानक के अनुसार कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों के शौचालयों की मरम्मत, रिबोर योग्य हैंडपंप आदि जरूरी कार्य 20 अगस्त तक पूर्ण करा लें। ऐसा न होने पर प्रधानों का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार जहां सीज कर दिया जाएगा, वहीं सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायतों में 14 वे वित्त एवं राज्य वित्त योग से प्राप्त धनराशि से पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने का नियम है। इसके अलावा परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए निर्मित शौचालयों की मरम्मत और क्रियाशील बनाने के साथ- साथ इंडिया मार्का हैंड पंप की सामान्य मरम्मत और जीआई पाइन बदलना, रिबोर व क्लोरिनेशन कार्य कराए जा सकते है। स्थिति यह है कि जिले में अनेक ग्राम पंचायतें अपने दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही बरत रही है। सीडीओ हाकिम सिंह और डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि जनपद की 316 ग्राम पंचायतों में ऐसी स्थिति पाई गई है। जिसमें सांथा विकास खंड में 86, बेलहर कला में 31, सेमरियावां में 26, नाथनगर में 17, खलीलाबाद में 25, हैंसर बाजार में 27, मेंहदावल में 60,बघौली में 32 और पौली में 12 ग्राम पंचायतें शामिल है। इन 316 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 20 अगस्त तक का समय दिया गया है। यदि उसके बाद भी निर्धारित कार्य नहीं कराए गए यह माना जाएगा कि प्रधान अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीन एवं लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में प्रधानों का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन