फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इतिहास ने दी राममंदिर की गवाही, अब मामला समाज के हाथ

इतिहास ने दी राममंदिर की गवाही, अब मामला समाज के हाथ

Fri, 11 Aug 2017 08:51 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
इतिहास ने दी राममंदिर की गवाही, अब मामला समाज के हाथ

विज्ञापन
गोरखपुर। अयोध्या में राममंदिर के मसले पर कोर्ट के आदेश पर पुरातत्व विभाग ने विवादित स्थल की खुदाई में किसी धार्मिक इमारत के अवेशष मिलने की बात बताई है। ऐसे में इतिहास ने इस बात की गवाही दे दी है, अब मामला समाज के हाथ में है। आपसी तालमेल से दोनों वर्गों के लोग इस पर फैसला लें या खुद कोर्ट इस पर निर्णय ले।
ये कहना है प्रख्यात फिल्मकार, लेखक और इतिहासकार डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने प्रेसवार्ता में बताया कि आज कल के धार्मिक टीवी सीरियलों में इतिहास कम और मनोरंजन ज्यादा परोसा जाता है। ऐसे में लोग उसे ही सही मानने लगते हैं। सीरियलों से इतिहास की उम्मीद बेमानी सी अब लगती है। ये चिंताजनक है, एक इतिहासकार वर्षों के अध्ययन और खोज के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं। उसके हर पहलु पर तर्क रखता है। ऐसा नहीं हैं कि इतिहासकारों के निष्कर्ष पर विवाद नहीं होता, मगर इसे बस एक अलग दृष्टिकोण से देखना चाहिए। रम्या रामायणी कथा कार्यक्रम बारे में बताया कि जब हम एक कहानी दूसरे को सुनाते हैं, तो कहानी में रोचकता बढ़ाने के लिए उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। इससे कहानी में रंग तो आ जाता है, मगर उसका मूल खो जाता है। देश में कहीं ना कहीं रामकथा चल रही है। दर्शकों ने इसे शिक्षा का माध्यम न मान, मनोरंजन का साधन मान लिया है। रामकथा का मूल वाल्मीकि रामायण ही है।
विज्ञापन


महज कागजों में ही काम करती है सीबीएफसी
सेट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के सदस्य डॉ. द्विवेदी बोर्ड की कार्यप्रणाली से भी नाखुश नजर आए। उन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक कागजों में ही होती है। वहीं मानकों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, इससे कई बार फिल्मों के सर्टिफिकेशन को लेकर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। उन्होंने बताया कि नियम सभी के लिए बराबर है। इसे बराबरी की नजर से देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed