फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिसवा में बापूधाम सुपरफास्ट के ठहराव से ख़ुशी

सिसवा में बापूधाम सुपरफास्ट के ठहराव से ख़ुशी

Thu, 08 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिसवा में बापूधाम सुपरफास्ट के ठहराव से ख़ुशी
कोठीभार। नगर के व्यापारियों के मांग पर बुधवार को मडुवाडीह से मुजफ्फरपुर तक जाने वाली बापूधाम सुपरफास्ट ट्रेन के प्रथम ठहराव पर व्यापारियों ने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को माला पहना कर स्वागत किया। गाड़ी को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

गोरखपुर नरकटियागंज रेल प्रखंड पर स्थित सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर मुजफ्फरपुर-मडुवाडीह सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की नगर के व्यापारियों की मांग को रेलवे ने मान लिया। बुधवार को अपराह्न 2:30 बजे के करीब बापूधाम एक्सप्रेस सिसवा रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां पर मौजूद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार जायसवाल तथा नगर अध्यक्ष भगवती प्रसाद स्वर्णकार ने ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां सांसद पंकज चौधरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था परंतु डेढ़ घंटे विलंब की वजह से सांसद व विधायक झंडी नहीं दिखा सके। नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सिसवा रेलवे स्टेशन से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, हियुवा नेता श्रवण सिंह, हरिराम भालोटिया, स्वर्णकार समिति के नगर अध्यक्ष शिव सोनी, भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिषमणि त्रिपाठी, नगर प्रभारी मनोज जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, रणधीर सिंह, दीपक चौधरी, राजन विश्वकर्मा, जिलामंत्री संजय पांडेय, मनीष शर्मा, शिवकुमार रौनियार, बच्चन लाल गोंड, चंदन, सोनी राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज केसरी एडवोकेट, प्रमोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed