{"_id":"5b99739c867a5501332a5a52","slug":"31536783260-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन की कमी नहीं, बंधों का रखरखाव ठीक से हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन की कमी नहीं, बंधों का रखरखाव ठीक से हो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सिंचाई व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बंधों के रखरखाव के लिए धन की कमी नहीं है। अफसर यह सुनिश्चित करें कि इसमें लापरवाही न होने पाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जैसे ही रैटहोल, रेनकट या कोई अन्य जानकारी मिले, उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
सिंचाई मंत्री ने जन प्रतिनिधियों से अपील की कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ की वजह से ढहे मकानों की सूची संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराने में सहयोग करें। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को 48 घंटे के भीतर जर्जर तार-ट्रांसफार्मर बदलने की हिदायत दी तो सिंचाई विभाग को अपनी जमीन कब्जे से मुक्त कराने को कहा। उन्होंने नगर आयुक्त को कूड़ा निस्तारण एवं सफाई व्यवस्था में सुधार करने, जरूरत के मुताबिक मोबाइल टायलेट लगाने को कहा। सिंचाई मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को दुरुस्त कराने को कहा।
बैठक में सांसद कमलेश पासवान, विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, शीतल पांडेय, संत प्रसाद, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी शलभ माथुर, सीडीओ अनुज सिंह समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।