फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नई बिल्डिंग में चलेगा कॉमर्स डिपार्टमेंट

नई बिल्डिंग में चलेगा कॉमर्स डिपार्टमेंट

Wed, 25 Oct 2017 01:01 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
नई बिल्डिंग में चलेगा कॉमर्स डिपार्टमेंट
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। अरसे से नई बिल्डिंग में कक्षाएं चलने का इंतजार कर रहे कॉमर्स डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों का इंतजार 27 अक्टूबर को खत्म होने वाला है। इस दिन यह डिपार्टमेंट एमबीए डिपार्टमेंट के बगल से यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंदी विभाग के पीछे बनी नई बिल्डिंग शिफ्ट हो जाएगा। कुलपति प्रो. वीके सिंह सुबह 10:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को इस पर जिम्मेदारों के साथ मंथन किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि चार साल पहले कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने कैंपस में नए भवन का निर्माण शुरू किया था। साढ़े चार करोड़ में बिल्डिंग तैयार हुई, मगर बिजली, पानी समेत फर्नीचर की व्यवस्था न होने से कॉमर्स डिपार्टमेंट इसमें ट्रांसफर नहीं किया जा सका। रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने मामले में जिम्मेदारों को सितंबर तक की टाइमलाइन दी थी। थोड़ी देर से ही सही आखिरकार कॉमर्स डिपार्टमेंट को अब ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मंगलवार को रजिस्ट्रार ने खुद भवन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


पांच नवंबर तक शुरू होगा मूट कोर्ट
रजिस्ट्रार ने बताया कि विधि विभाग में बने मूट कोर्ट को भी पांच नवंबर तक शुरू करने की योजना है। तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कुछ काम अभी बचा है, इसे महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। मूट कोर्ट की शुुरुआत होने से विधि विद्यार्थी अदालती बहस की कार्रवाई को देख और समझ सकेंगे। गेस्ट के तौर पर विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल संग्रहालय और साइंस म्यूजियम पर भी हुई चर्चा
कुलपति प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साइंस फैकल्टी के डीन और हेड की बैठक हुई। बैठक में साइंस म्यूजियम के शुभारंभ पर विमर्श किया गया। तय हुआ कि एक नवंबर को कुलपति साइंस फैकल्टी का निरीक्षण कर तैयारियों को आखिरी रूप देंगे। वहीं पूर्वांचल संग्रहालय को लेकर संयोजक प्रो. राजवंत राव से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed