{"_id":"59de7b4f4f1c1bd7538b6fbd","slug":"31507752783-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में सहजनवां इंस्पेक्टर हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में सहजनवां इंस्पेक्टर हटाए गए
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। महिला की हत्या को दुर्घटना मानने और चोरी की घटना में मोबाइल बरामद होने पर भी कार्रवाई न करने पर सहजनवां के इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला की थानेदारी छीन ली गई। एसएसपी ने उन्हें सहजनवां से हटाकर पीआरओ बना दिया है। उनकी जगह पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। अरुण पर इसके अलावा भी लापरवाही के कई आरोप थे।
सहजनवां में एक महिला की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। इसे पुलिस दुर्घटना बता रही थी लेकिन बाद में एसएसपी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हत्या का केस दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात भी कबूल कर ली थी। इस घटना के बाद से ही एसएसपी इंस्पेक्टर से नाराज थे लेकिन इसी बीच मंगलवार की रात एक स्वर्णाभूषण की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। मौके पर ग्रामीण गए तो चोर भाग गए लेकिन उनका मोबाइल गिर गया था। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर भी न तो इंस्पेक्टर मौके पर गए और न ही मोबाइल के आधार पर चोर को पकड़ने की पहल की। इससे नाराज एसएसपी ने मंगलवार की देर रात उनकी थानेदारी छीन ली। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि लापरवाही के कई मामले संज्ञान में आने पर इंस्पेक्टर को हटाया गया है। उनकी जगह जल्द ही नई तैनाती कर दी जाएगी।