फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शपथपत्र देकर बताना होगा नहीं करते प्राइवेट प्रैक्टिस

शपथपत्र देकर बताना होगा नहीं करते प्राइवेट प्रैक्टिस

Tue, 12 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
शपथपत्र देकर बताना होगा नहीं करते प्राइवेट प्रैक्टिस

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के बाद प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर सख्त हुए कमिश्नर अनिल कुमार ने सभी सरकारी डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वे शपथ पत्र देकर यह सुनिश्चित करें कि वे प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर रहे। उन्होंने मंडल के सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि वे प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों के साथ ही शपथ देने वाले डाक्टरों की भी जांच करें कि वे प्राइवेट प्रैक्टिस तो नहीं कर रहे।
उन्होंने सीएमओ हर महीने औचक निरीक्षण कर इसकी जांच रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराने को कहा। गोरखपुर के सीएमओ डॉ रविंद्र ने बताया कि जिले के 80 फीसदी सरकारी डॉक्टरों ने शपथ पत्र देकर प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं करने का दावा किया है। इसपर कमिश्नर ने चेताया कि प्रशासनिक अफसरों की जांच में अगर कोई सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया गया तो इसकी जिम्मेदारी सीएमओ की भी होगी। कमिश्नर सोमवार को मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति, प्राइवेट प्रेक्टिस पर रोक, सीएचसी/पीएचसी पर उनकी तैनाती, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न घातक बीमारियों के इलाज का हाल जाना। निर्देश दिया कि सभी डीएम भी अपने जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मानीटरिंग करें।
विज्ञापन


59 डॉक्टर मिले नदारद
गोरखपुर। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने बताया अगस्त महीनें में विभिन्न अफसरों के निरीक्षण में 59 डाक्टर बिना सूचना के जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने कहा कि सभी पर कार्रवाई की जा रही है मगर सीएमओ खुद हर सप्ताह सीएचसी/पीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण कर डाक्टर एवं स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होंने बाढ़ और इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांवों में दवाओं के छिड़काव और इंडिया मार्का हैंडपंप के मरम्मत कार्य पर असंतोष जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed