फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमपी पब्लिक स्कूल के मेधावी सम्मानित

एमपी पब्लिक स्कूल के मेधावी सम्मानित

Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
एमपी पब्लिक स्कूल के मेधावी सम्मानित
फरेंदा। एमपी पब्लिक स्कूल आनंदनगर के इंटर के मेधावी छात्रों को शनिवार को स्कूल के प्रबंधक संतोष पांडेय ने सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक ने इंटर परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले नीतीश कुमार, अकरम अंसारी, अजय चौरसिया, कुसुमलता को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि दी। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए। प्रबंधक ने कहा कि बेहतर शिक्षा ग्रहण कर पाना गौरव की बात होती है। प्रत्येक छात्र के जीवन के इंटर की परीक्षा महत्वपूर्ण होती है। इसी के बाद छात्र अपना लक्ष्य बना कर शिक्षा ग्रहण करता है। प्रधानाचार्य रायचंन एंटोनी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। बेहतर स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्रो को शुभकामना देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। इस दौरान मेनका मिश्रा, अमित सिंह, प्रवीण चंद, अंजली जायसवाल, ज्ञानेंद्र मणि, विक्की, प्रमोद श्रीवास्तव, बालजीत, पूजा, हर्षित ओझा, अकरम अंसारी, अंकित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed