{"_id":"570d033b4f1c1b9f7d4a6ab8","slug":"30-thousands-farmer-get-insurance-claime-of-26-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 30 हजार किसानों को मिलेंगे 26 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 30 हजार किसानों को मिलेंगे 26 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से हजारों हेक्टेअर फसल जल कर राख होने का दुख झेल रहे मंडल के किसानों के लिए कुछ राहत भरी सूचना है। पूर्व में दैवीय आपदा से खराब हुई फसल के एवज में मंडल के 30 हजार किसानों को जल्द ही आर्थिक मदद दी जाएगी। कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि इसके लिए क्लेम स्वीकृत हो चुका है। संयुक्त निदेशक कृषि के मुताबिक किसानों को दी जाने वाली रकम तकरीबन 26 करोड़ है। इसका वितरण शुरू भी कर दिया गया है।
कमिश्नर सभागार में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर ने कृषि विभाग के अफसरों को हिदायत दी कि बीमे की रकम के वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। हर हाल में पखवारे भर के भीतर सभी को रकम दे दी जाए। अगर कहीं से भी उत्पीड़न आदि की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लोहिया ग्राम की कार्य योजना तैयारकर उसे जल्द उपलब्ध करा दें। आंगनबाड़ी केंद्रों के शत प्रतिशत निर्माण होने की जानकारी पर कमिश्नर ने कहा कि अभी कई केंद्रों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिया कि वे केंद्रों के निर्माण का फिर से सत्यापन करा लें। रिपोर्ट के साथ सभी केंद्रों की फोटोग्राफ भी लगाई जाए। पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिया कि वह जिला योजना की बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत कर धन स्वीकृत करा लें। बैठक में पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गेहूं खरीद आदि योजनाओं की भी समीक्षा हुई।
इस दौरान डीएम गोरखपुर ओएन सिंह, डीएम देवरिया अनीता श्रीवास्तव, डीएम महराजगंज बीके सिंह, डीएम कुशीनगर शंभू कुमार, मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन जमुआर, सीएमओ गोरखपुर डॉ. रवींद्र कुमार सहित चारों जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और कई मंडलीय अधिकारी मौजूद थे।