{"_id":"5dd65e438ebc3e54fc11dd45","slug":"30-thousand-robbed-from-youth-returning-from-maternal-uncle-house-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक से 30 हजार की लूट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक से 30 हजार की लूट, मुकदमा दर्ज
Thu, 21 Nov 2019 03:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर अयोध्या के निकट बुधवार शाम एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने मामा के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक से 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात शाम करीब 5.30 बजे के आसपास हुई।
लूट की सूचना पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। फरेंदा क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने वारदात वाली जगह का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के गांव बरातगाड़ा के टोला लोहरपुरवा निवासी पीड़ित अनिरुद्ध गिरी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह सिंहपुर अयोध्या निवासी अपने मामा राजेंद्र गिरी के घर गया था। वहां से किसी काम के लिए 30 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
अभी वह गांव के बाहर दक्षिण तरफ सड़क के किनारे एक बगीचे के करीब पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। अनिरुद्ध अभी कुछ समझ पाता उससे पहले बदमाशों ने असलहा सटाकर उससे 30 हजार रुपये लूट लिए। लूट की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
इस संबंध में पुरंदरपुर इंस्पेक्टर शाह मोहम्मद ने बताया कि लूट की जानकारी मिली है। पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश चल रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।