फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28 train canciled due to smog

कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की 28 ट्रेनें निरस्त, कई के रास्ते बदले

Thu, 14 Nov 2019 06:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
28 train canciled due to smog
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कोहरे की संभावना को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की 28 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसमें गोरखपुर से होकर जाने वाली 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 25 ट्रेनों का फेरा कम किया गया है। दो ट्रेनें बीच रास्ते तक ही जाएंगी, जबकि छह ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सुर्कुलर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


निरस्त ट्रेनों में बुक हुए टिकट को रद कराने पर कोई अतिरिक्त शुल्क की कटौती नहीं की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक वाराणसी सिटी से लखनऊ जंक्शन वाया गोरखपुर जाने वाली कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से न चलकर मऊ से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


रास्ता बदलकर चलेंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर। पटना-कोटा के बीच चलने वाली 13237, 13238 व 13239, 13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस कानपुर-टुंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर की जगह कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा के रास्ते चलेगी। इसी तरह इलाहाबाद-मिर्जापुर-व्यासनगर होकर जाने वाली 18631, 18632 गरीबनवाज
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस इलाहाबाद-मंडुआडीह-वाराणसी होकर चलेगी।

देशभर में 62 ट्रेनें निरस्त
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने देशभर में 62 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न जोन से होकर जाने वाली हैं। इसके अलावा 48 एक्सप्रेस ट्रेनों का फेरा कम किया गया है। इसमें रोजाना चलने वाली कई ट्रेनें अब सप्ताह में दो से तीन दिन ही चलेंगी।

ये ट्रेनें है रद
15111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी
15112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी
15105 छपरा-नौतनवां इंटरसिटी
15106 नौतनवां-छपरा इंटरसिटी
15033 हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस
15034 रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस
15071 मऊ-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
15072 लखनऊ-मऊ जंक्शन एक्सप्रेस
05306 फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज स्पेशल
05305 कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद स्पेशल
15105 छपरा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
15106 गोरखपुर-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस
14213 वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस
14214 गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस
14616 अमृतसर-लखनऊ एक्सप्रेस
14615 लखनऊ-अमृतसर एक्सप्रेस
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
14523 मुजफ्फरपुर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस
14524 अंबाला कैंट-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी
12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी
14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस
14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस
14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस शहीद एक्सप्रेस
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस शहीद एक्सप्रेस
12179 लखनऊ जं.-आगरा कैंट इंटरसिटी
12180 आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed