{"_id":"5cb6258ebdec2213ec623a86","slug":"21555441038-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षिकाओं को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षिकाओं को किया बर्खास्त
Wed, 17 Apr 2019 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेज के सहारे जिले में नौकरी कर रही दो शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया है। सरदारनगर ब्लॉक के अलग-अलग प्राथमिक विद्यालयों में तैनात इन शिक्षिकाओं के खिलाफ हमनाम असली शिक्षिकाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसपर खंड शिक्षा अधिकारी को दोनों ही शिक्षिकाओं पर केस कराने का भी निर्देश दिया।
फरवरी 2016 में प्राथमिक विद्यालय बसंत टोला की प्रधानाध्यापक मधुलिका सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय बेलवा बाबू की प्रधानाध्यापक वंदना सिंह के खिलाफ शिकायत हुई थी। जांच में पता चला कि मधुलिका सिंह की नियुक्ति तीन जनवरी 2006 को हुई थी। उनकी ओर से प्रस्तुत अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो वह देवरिया के गौरा निवासी मधुलिका सिंह का निकला। मधुलिका भी शिक्षक हैं और उनका अंतर जनपदीय स्थानांतरण हो चुका है। वह सामान्य वर्ग की हैं जबकि आरोपित पिछड़ा वर्ग से। वंदना सिंह की नियुक्ति तीन अक्टूबर 2009 को हुई थी। उनकी ओर से प्रस्तुत अभिलेखों की जांच में पता चला कि वह मऊ निवासी वंदना सिंह का है। शिकायत सही पाए जाने पर दोनों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।