{"_id":"5cb22a6abdec22142773c80d","slug":"21555180138-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल गेट पर धरना दे रहे तीन लोग अस्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल गेट पर धरना दे रहे तीन लोग अस्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल गेट पर धरना दे रहे तीन लोग अस्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारों का किया इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। गोविंद नगर चीनी मिल गेट पर गन्ना किसानों व श्रमिकों ने बकाया वेतन आदि के भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में धरना 11वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस बीच शनिवार को आंदोलनकारी राम प्रकाश चौधरी, भाकियू के गनी राम चौधरी व श्रमिक हरिशंकर को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारों की जांच कर दवाएं दीं। फिलहाल इन लोगों का स्वास्थ्य अब सामान्य है।
उधर धरना स्थल पर श्रमिक राम जग, संजय शर्मा, अमर लाल चौधरी, सतीश चौधरी ने शनिवार को कमान संभाली। इन लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने कहा कि दिन में तेज धूप व रात में मच्छरों के काटने के चलते आंदोलनकारी बीमार हो रहे हैं। पिछले दिनों धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने जिम्मेदारों को फागिंग कराने का निर्देश दिया था, मगर आज तक फागिंग नहीं कराई गई।
इस मौके पर तुलसी राम चौधरी, राजेश चौधरी, जनार्दन चौधरी, शत्रुघन पाल, मनोहर चौधरी, बुद्धि सागर, रवि शुक्ला, कमलेश पटेल, अंगद वर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, विजयपाल चौधरी, आज्ञाराम चौधरी, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।