{"_id":"5c6864acbdec22737a368682","slug":"21550345388-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिक पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिक पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के युवक ने सोशल मीडिया पर शहीद जवान पर अभद्र टिप्पणी की है। उसकी पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा की अगुवाई में कई कार्यकर्ता और आम लोग गुलरिहा थाने पहुंचे। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी युवक की पहचान गुलरिहा के मोहम्मद बरवां निवासी सफीक पठान पुत्र उस्मान खान के रूप में हुई है। थाने में दर्ज केस के मुताबिक आरोपी ने फेसबुक पर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के युवाओं में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में थाने पहुंचे लोगों ने तहरीर दी है। गुलरिहा इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बाहर रहता है।