फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरक्षनगरी में महामहिम का भव्य स्वागत

गोरक्षनगरी में महामहिम का भव्य स्वागत

Sun, 09 Dec 2018 09:47 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 09 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
गोरक्षनगरी में महामहिम का भव्य स्वागत
एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महापौर ने की अगवानी। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गोरक्षनगरी में भव्य स्वागत हुआ। वह रविवार की शाम 4:55 बजे विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट आए। एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलाब का फूल देकर और उत्तरीय पहनाकर महामहिम का स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकला राष्ट्रपति का काफि ला शाम 5:25 बजे सर्किट हाउस पहुंचा। रास्ते में उनकी एक झलक पाने के लिए लोग सड़क के दोनों किनारों पर खड़े रहे। महामहिम सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे (9-10 दिसंबर) पर रविवार को गोरखपुर आए। वह सोमवार को सुबह 9:30 बजे गोरखनाथ मंदिर के स्मृति भवन में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह के समापन और सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। साथ ही 9 विद्यार्थी, प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव और शिक्षक डॉ. नीरज सिंह को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन भी करेंगे। वह महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल भी जाएंगे।
विज्ञापन

भीड़ में फंसी दो एंबुलेंस को निकाला

गोरखपुर। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान पैडलेगंज में ट्रैफिक बंद था। पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग करा रखी थी। भीड़ में दो एंबुलेंस भी फंसी थीं। ऐसे में वहां मौजूद सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह और दरोगा आलोक सिंह ने भीड़ को किनारे कर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक झलक पाने को छतों पर खड़े रहे लोग

गोरखपुर। महामहिम के शहर आगमन पर आम जन भी उनके स्वागत को आतुर दिखे। पैडलेगंज चौराहे से छात्रसंघ जाने वाले रास्ते के मकानों पर लोग राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए घंटों छत पर खड़े रहे। राष्ट्रपति की फ्लीट दिखते ही उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

मोबाइल में कैद करते रहे राष्ट्रपति की फ्लीट

पैडलेगंज चौराहे पर जैसे ही सायरन बजाते गाड़ियां आती दिखीं, लोग मोबाइल निकालकर राष्ट्रपति की फ्लीट को कैमरे में कैद करने लगे। यह सिलसिला राष्ट्रपति के गुजर जाने तक चलता रहा। सवा पांच बजे जैसे ही महामहिम का काफिला पैडलेगंज पहुंचा, चारों तरफ खड़ी भीड़ से मोबाइल क्लिक होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed