फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सोलर लाइट से जगमग होंगे 35 समग्र गांव

सोलर लाइट से जगमग होंगे 35 समग्र गांव

Fri, 14 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट से जगमग होंगे 35 समग्र गांव
सोलर लाइट से जगमग होंगे 35 समग्र गांव
विज्ञापन

चयनित गांवों में लगेंगे 763 सोलर लाइट

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में चयनित 35 समग्र गांव तीन साल में सोलर लाइट से जगमग होंगे। पहले चरण में इन गांवों में 254 सोलर लाइट लगवाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

शासन ने जिले में मुख्यमंत्री समग्र गांव के रूप में 35 ग्राम पंचायतों का चयन कर विकास का खाका खींचा है। इसी क्रम में नेडा से इन सभी गांवों को जगमग कराने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत तीन साल 2018-19, 2019-20 तथा 2020-21 तक सभी चयनित गांवों में 763 सोलर लाइट लगवाने की योजना है। शासन स्तर से चालू वित्तीय वर्ष में 254 सोलर स्ट्रीट लगवाने की व्यवस्था की गई है। यह सोलर लाइट चयनित समग्र गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर से प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। प्रति सोलर लाइट पर कुल 21 हजार 700 रुपये खर्च होंगे। नेडा के परियोजना अधिकारी उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि चयनित समग्र गांवों में सोलर लाइट लगवाने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को पत्र भेजा गया है। सूची मिलने के बाद सोलर लाइट लगवाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed