{"_id":"59fdd7ef4f1c1b60678b9226","slug":"21509808111-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप से श्रवण ने भरा मेयर का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप से श्रवण ने भरा मेयर का पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
नामांकन करने जाते श्रवण जायसवाल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के छठे दिन शनिवार को मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के श्रवण जायसवाल के तौर पर सिर्फ एक पर्चा दाखिल हुआ। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया। वहीं नगर निगम के पार्षद के लिए 179 पर्चे दाखिल किए गए, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 और सदस्य पद के लिए 133 नामांकन हुए। मेयर के लिए अब तक सपा के राहुल गुप्ता समेत तीन दावेदार नामांकन कर चुके हैं। सभी बड़ी पार्टियों की तरफ से मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशी घोषित किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे नामांकन के अंतिम दो दिन रविवार और सोमवार को पर्चे दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ जाएगी।
वहीं शनिवार को नामांकन से पहले पेशे से सीए श्रवण कुमार जायसवाल ने नामांकन के पहले टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा और रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप समेत शहर के सभी महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य
पिपराइच 5 23
विज्ञापन
सहजनवां 1 14
बांसगांव 1 05
मुंडेरा बाजार 2 13
पीपीगंज 1 18
गोला 0 16
बड़हलगंज 4 23
उनवल 0 21
विज्ञापन
वहीं शनिवार को नामांकन से पहले पेशे से सीए श्रवण कुमार जायसवाल ने नामांकन के पहले टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा और रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप समेत शहर के सभी महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य
पिपराइच 5 23
विज्ञापन
सहजनवां 1 14
बांसगांव 1 05
मुंडेरा बाजार 2 13
पीपीगंज 1 18
गोला 0 16
बड़हलगंज 4 23
उनवल 0 21