{"_id":"59ee45bc4f1c1bcd538b8e53","slug":"21508787644-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाई चेक पोस्ट पर तौला दावेदारों का वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाई चेक पोस्ट पर तौला दावेदारों का वजन
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव में बसपा से टिकट की चाहत रखने वाले दावेदारों का वजन पार्टी ने चेक पोस्ट पर तौलने का फार्मूला तैयार किया है। आजमगढ़ जाने वाले रास्ते पर शहर और जिले की सरहद पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां पार्टी कार्यालय में नोट कराने वाले दावेदारों के गाड़ियों का नंबर और भीड़ की क्रास चेकिंग की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों के चयन में चेक पोस्ट से आई रिपोर्ट भी अहम होगी।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की रैली मंगलवार की सुबह 11 बजे से है। भीड़ जुटाने को लेकर मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद के दावेदारों के दावों की हकीकत जानने को लेकर पहली बार पार्टी ने चेक पोस्ट बनाए हैं। पार्टी ने सभी संभावित दावेदारों से उनकी तैयारियों के बाबत भीड़ का संभावित आंकड़ा नोट किया है। अब बाघागाड़ा और बड़हलगंज में बने चेक पोस्ट पर गाड़ियों के नंबर का मिलान किया जाएगा। सोमवार की रात से ही यह सिलसिला शुरू भी कर दिया गया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि महानगर से करीब 500 से ज्यादा गाड़ियां जाएंगी। दावेदारों की ओर से दर्ज कराए गए गाड़ियों के नंबर का चेक पोस्ट पर मिलान किया जाएगा। इससे उनकी क्षमता और रैली में जाने वाली भीड़ का आंकलन भी हो जाएगा।
सप्ताह भर बाद तय होंगे प्रत्याशियों के नाम
मेयर और पार्षद के प्रत्याशियों के नाम सप्ताह भर बाद तय किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो मेयर पद पर अभी तक तीन नेताओं ने दावेदारी की है। इसमें दो अल्पसंख्यक वर्ग के हैं। जबकि पार्टी किसी ऐसे चेहरे को उतारने की फिराक में हैं जिसकी छवि साफ सुथरी हो। व्यापारी और प्रबुद्ध वर्ग से कुछ नाम सामने आए हैं, संभव है इसे लेकर बड़े नेताओं से रायशुमारी की कोशिश तीन से चार दिनों में की जाएगी।