{"_id":"59e268494f1c1b68678b5cd1","slug":"21508010057-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो रेल कर्मचारियों का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हो रेल कर्मचारियों का उत्पीड़न
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीजल लॉबी में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे के लोको पायलट और गार्डों की समस्याओं को उठाया गया। संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि रेलवे बोर्ड की ओर से बार-बार कहा जाता है कि संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को पूर्णरूप से मानसिक विश्राम दिया जाएगा, जिससे कि वह स्वस्थ दिमाग से अपने काम को अंजाम दे सके। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ मंडल में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। काम के घंटों के जो नियम बनाए गए हैं उसके अनुसार उनसे काम न लेकर 12 से 14 घंटे लगातार काम करने का दबाव डाला जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मान्यता प्राप्त संगठन के इशारे पर काम करने वाले सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता के उत्पीड़न को नहीं होने दिया जाएगा। संयुक्त महामंत्री एके सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कार्मिक मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय की ओर से जो भी काम करने के नियम हैं, उसका उल्लंघन हो रहा है। इस दौरान मनोज द्विवेदी, जेएन शाह, एबी पांडेय, हेमंत कुमार ने कहा कि उत्पीड़न करने वाले अफसरों को हम लोग चैन से नहीं बैठने देंगे। इस अवसर पर सत्येंद्र गोस्वामी, अनुराग, अरविंद आदि मौजूद रहे।